Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने आगरा में 635 करोड़ रुपये की 128 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया. उन्होंने कहा कि यूपी बीमारू राज्य से देश की नंबर दो अर्थव्यवस्था बन चुका है और विकास कार्य जारी रहेंगे.

Free Liquor: नोएडा और गाजियाबाद के कुछ शराब ठेकों पर स्टॉक खत्म करने के लिए 'एक के साथ एक फ्री' ऑफर दिया जा रहा है, जिससे दुकानों पर भारी भीड़ उमड़ रही है.

Agra News: सपा सांसद रामजी लाल सुमन के घर पर आज करणी सेना ने धावा बोल दिया. राणा सांगा पर विवादित बयान दिए जाने के बाद भड़की हिंसा में 14 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. वहीं, अखिलेश ने कार्रवाई की मांग की है.

CM Yogi Adityanath Biopic: ‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित बायोपिक है, जिसमें उनके आध्यात्मिक और राजनीतिक सफर को दिखाया गया है.

IAS अभिषेक प्रकाश को सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट में रिश्वत मांगने के आरोप में निलंबित कर विजिलेंस और ED जांच शुरू हो गई, जबकि विपक्ष ने इसे महज दिखावा बताया.

MNREGA Fraud: अमरोहा के जोया ब्लॉक का गांव है पलौला यहां मनरेगा योजना में 657 जॉब कार्ड बने हुए हैं. इनमें से करीब 150 एक्टिव कार्ड हैं. इस लिस्ट में 473वें नंबर पर शबीना पत्नी गजनबी का नाम है.

औरंगजेब विवाद पर सीएम योगी ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनके आदर्श औरंगजेब जैसे हों, उनका आचरण भी वैसा ही होता है.

बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मेरठ में हनुमंत कथा के दौरान हिंदू एकता और राष्ट्रवाद पर जोर दिया. उन्होंने औरंगजेब की आलोचना करते हुए कहा कि हनुमान जोड़ने वाले हैं.

बलिया जिले के सागरपाली गांव में कच्चे तेल की खोज के लिए ONGC ने खुदाई शुरू कर दी है. यह खुदाई किसानों के लिए बड़ा लाभ ला सकती है, क्योंकि उनकी ज़मीन महंगे दामों पर अधिग्रहित हो सकती है.

अयोध्या के राम मंदिर में 6 अप्रैल से रोज रामलला का सूर्य तिलक होगा. IIT रुड़की की विशेष तकनीक से सूर्य की किरणें हर दिन दोपहर 12 बजे 4 मिनट तक रामलला के मस्तक को रोशन करेंगी.

UP Tourism