Urdu Conclave 2026

‘कायदे में रहेंगे तो फायदे में रहेंगे’, मेरठ में बोले धीरेंद्र शास्त्री

बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मेरठ में हनुमंत कथा के दौरान हिंदू एकता और राष्ट्रवाद पर जोर दिया. उन्होंने औरंगजेब की आलोचना करते हुए कहा कि हनुमान जोड़ने वाले हैं.

Dhirendra Shastri
Edited by Akansha

हरीश शर्मा\ मेरठ

मेरठ में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, ‘हम मुसलमानों के विरोधी नहीं है. इस देश को आजादी दिलाने में मुसलमानों का भी योगदान है. लेकिन कायदे में रहेंगे तो फायदे में रहेंगे.’ उन्होंने हनुमंत कथा में आए लोगों से कहा, बुरा न मानना, तुम भले ही बड़े आदमी हो, अमीर हो. मगर कल जब तुम्हारे मकान जलाए जाएंगे, तुम्हारी बहन-बेटियों की इज्जत लूटी जाएगी.

बांग्लादेश के मुद्दे पर बोले धीरेंद्र

उन्होंने आगे कहा कि बांग्लादेशी हिंदुओं जैसा हाल होगा, तब तुम्हें हमारी याद आएगी. लेकिन तब न तुम्हारा पद बचेगा, न तुम्हारा कद बचेगा बांग्लादेशी हिंदुओं से पूछ लो, कश्मीरी पंडितों से पूछ लो. खबर चल रही है कि बांग्लादेशी में हिंदू बस्ती को जला दिया गया. इसलिए देर मत करो.

मेरठ में चल रही 5 दिवसीय हनुमत कथा

मेरठ में चल रही 5 दिवसीय हनुमत कथा के पहले दिन पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, हम दिल्ली से वृंदावन तक पदयात्रा निकालेंगे. कुछ लोग कहते थे कि 15 मिनट के लिए पुलिस हटा लो, हम उनसे कहना चाहेंगे कि ये देश संविधान से चलेगा. ये देश हनुमान से चलेगा. हम चाहते हैं कि इस देश में संतों के एक हाथ में संविधान हो और एक हाथ में पुराण हो. हमने सोचा है कि अब हिंदू मिट न जाए. हिंदुओं पर धावा न बोला जाए. बाबर और अकबर को महान न बताया जाए.

ये भी पढ़ें: अब अयोध्या में रोज होगा रामलला का सूर्य तिलक, जानिए किस तकनीक से रामनवमी पर गर्भगृह तक पहुंचेगा सूर्य का प्रकाश

हम आठ दिन तक सड़क पर रहेंगे-धीरेंद्र शास्त्री

भारत को हिंदू राष्ट्र बनाया जाए, इसलिए अब हम दिल्ली, मेरठ और ब्रजवासियों के घर-घर जाएंगे. सभी को शपथ दिलवाएंगे. हिंदू राष्ट्र बनाने की अलख जाएंगे. हम आठ दिन तक सड़क पर रहेंगे. रास्ते में ही सोएंगे, जो खाने को मिलेगा, वहीं खाएंगे. जो लोग मिलेंगे, उन्हें शपथ दिलाएंगे. जितने दिन हम हैं, लोगों को जागरूक करेंगे. हम सुधरने वाले नहीं हैं. हमको न नेता बनना है और न ही किसी पार्टी को वोट दिलवाना है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read