Bharat Express DD Free Dish

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने कहा कि आकांक्षा हाट 2024 महिलाओं को आर्थिक अवसर प्रदान करने का माध्यम बनेगा. यह जम्मू-कश्मीर के साथ सांस्कृतिक और आर्थिक आदान-प्रदान का अवसर भी प्रदान करेगा.

UP Fake Currency: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां कुछ शातिर लोग यू-ट्यूब पर वीडियो देखकर नकली नोट छापने के तरीके सीख रहे थे.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की पहली डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस सेवा के शुभारंभ पर सौगात दी. उन्‍होंने हर शनिवार को हेरिटेज मार्ग पर महिलाओं को फ्री सुविधा मुहैया कराने का ऐलान किया है.

लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में अखिलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर करने वालों का काउंटडाउन शुरू हो गया है और ये सरकार ज्यादा दिन नहीं टिकेगी.

उत्तर प्रदेश सरकार ने परिषदीय स्कूलों में 'हमारे शिक्षक' फोटो फ्रेम लगाने का आदेश दिया था, जिससे शिक्षकों की जानकारी सार्वजनिक हो सके. सरकार ने आदेश का पालन न करने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है.

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक के दूसरे दिन समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र ने मंदिर निर्माण की प्रगति की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य में मजदूरों की कमी के कारण तीन महीने की देरी हो सकती है.

Road Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य घायल हो गए. बस में सवार सभी लोग मुंडन संस्कार के बाद घर लौट रहे थे.

महोत्सव के पहले दिन सुबह सर्वाथसिद्धि महायज्ञ में भक्तों ने धर्मगुरु आचार्य प्रमोद कृष्णम के साथ आहुतियां दीं. विभिन्न गांवों के लोगों के साथ देशभर लोग महायज्ञ में शामिल होने के लिए पहुंचे.

लखनऊ में 9 से 17 नवंबर तक लेखक-गंज में रंगमंच, कविता, नृत्य, संगीत, कला और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा पुस्तक महोत्सव लोगों के लिए कई मायनों में खास होगा. नेशनल बुक ट्रस्ट (NBT) इसका आयोजन कराएगा.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मीरापुर में पहली चुनावी जनसभा करेंगे. उसके बाद 9 नवंबर को उनकी करहल, सीसामऊ व खैर तथा 10 नवंबर को मझवां, कटेहरी व फूलपुर में जनसभाएं प्रस्तावित हैं.