Bharat Express DD Free Dish

उत्तर प्रदेश

Ram Mandir Trust Meeting: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की कुल लागत 1600 से 1800 करोड़ रुपये के बीच रहने का अनुमान है. वहीं, मंदिर निर्माण समिति की बैठक में 100 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले भव्य राम कथा संग्रहालय की गैलरियों की स्क्रिप्ट को भी फाइनल कर दिया गया है.

Champat Rai Clean Chit: राम मंदिर दान चोरी कांड में आया सबसे बड़ा ट्विस्ट आया है. महंत कमलनयन दास ने चंपत राय को दी 'क्लीन चिट' दी है. उन्होंने कहा कि उनके साथ भयंकर छल हुआ है. उधर जेल में बंद गुनहगारों की उड़ी नींद, कोई साध रहा मौन तो कोई सुबह 4 बजे उठकर कर रहा पूजा-पाठ.

Delhi Crime: विदेश में बैठे आकाओं के इशारे पर दिल्ली को दहलाने की कोशिश नाकाम कर दी गई है. रोहिणी स्पेशल स्टाफ ने बिश्नोई गैंग के तीन शूटर को गिरफ्तार कर लिया है.

सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने बलिया में हुए विरोध प्रदर्शन के बाद 'X' पर अखिलेश यादव को खुली चुनौती दी है. राजभर ने सपा कार्यकर्ताओं को 'गुंडा' बताते हुए कहा है कि गैर-यादव ओबीसी का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा.

लखनऊ के मेदांता अस्पताल में रिसेप्शन के पास सीलिंग गिरने से अफरा-तफरी मच गई. घटना का वीडियो वायरल है. हादसे के बाद अस्पताल की सुरक्षा और रखरखाव पर सवाल उठ रहे हैं.

Aligarh gangrape news: अलीगढ़ के थाना छर्रा इलाके (गांव रुखाले) में सब्जी लेने निकली किशोरी को बहला-फुसलाकर दो युवकों ने गैंगरेप का शिकार बनाया. आरोपियों ने शराब पिलाकर दरिंदगी की.. पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

गोरखपुर में 572 करोड़ की परियोजनाओं के उद्घाटन के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा-कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा राम-कृष्ण को काल्पनिक बताकर हिंदुओं का अपमान किया, तो वहीं सपा का इतिहास राम भक्तों के खून से सना है.

Daya Basti Bulldozer Action: दिल्ली के दया बस्ती और जखीरा में रेलवे ने बुलडोजर चलाकर 1000 से ज्यादा झुग्गियों को तोड़ दिया. महज एक हफ्ते के नोटिस पर हुई इस कार्रवाई से हजारों गरीब परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं.

UP Sealed Bottle Acid Case: हापुड़ में सर्राफा दुकान पर जेवर खरीदने गई युवती ने जैसे ही सीलबंद बोतल से पानी पिया, उसकी हालत बिगड़ गई. जांच करने पर फर्श पर झाग बनने लगा, जिससे बोतल में तेजाब होने की आशंका जताई जा रही है.

Uttar Pradesh News: गाड़ी में लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश की पुलिस से मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया.