Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

उत्तर प्रदेश

यूपी एटीएस ने बलरामपुर से एक संदिग्ध ISI एजेंट को गिरफ्तार किया है, जिस पर पाकिस्तान से जुड़े हैंडलर्स के संपर्क में रहने का आरोप है. उधर, कर्नाटक में ईडी ने कथित आतंकी फंडिंग और कट्टरपंथी भर्ती से जुड़े मामले में कई ठिकानों पर छापेमारी की.

Meerut News: मेरठ में शादी के नाम पर कथित धोखाधड़ी और दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है. नवविवाहिता ने आरोप लगाया कि पति उसे मायके छोड़कर 22 तोला सोना, 5 लाख रुपये नकद और अन्य सामान लेकर परिवार सहित फरार हो गया.

Adani Foundation UP Initiatives: अदाणी फाउंडेशन मिर्जापुर, सोनभद्र, कानपुर, वाराणसी और अमेठी जैसे जिलों में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास और आजीविका से जुड़े कार्यक्रम चला रहा है. इन योजनाओं को स्थानीय लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिससे हजारों परिवारों को सीधा लाभ मिल रहा है.

अयोध्या के बाद अब मथुरा के प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर से ठाकुर जी का चांदी का रथ, सिंहासन और चार पलंग गायब होने का बड़ा मामला सामने आया है. संत फलाहारी महाराज ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कथित चोरी की सीबीआई या एसआईटी जांच कराने की मांग की है.

RLD Jat Brahman Strategy: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले जयंत चौधरी ने पार्टी में मुस्लिम नेताओं की जगह ब्राह्मण समाज से आने वाले नेताओं को तरजीह देनी शुरू कर दी है. इस समय संगठन में सबसे ऊपर मौजूद नेताओं में ब्राह्मण समाज की बड़ी हिस्सेदारी हो गई है.

UP Politics: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक बिसात बिछनी शुरू हो गई है. संसद भवन में अखिलेश यादव और राहुल गांधी की मुलाकात के साथ ही सपा-कांग्रेस गठबंधन की औपचारिक चर्चा शुरू हो चुकी है. 2024 लोकसभा चुनाव के नतीजों को आधार बनाकर दोनों दल सीट शेयरिंग का नया फॉर्मूला तलाश रहे हैं.

Lucknow Crime News: लखनऊ में एक स्कूल वैन ड्राइवर ने नर्सरी में पढ़ने वाली 4 साल की बच्ची के साथ रेप किया. जब बच्ची की तबीयत खराब हुई तो परिजन बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे. जहां जांच के दौरान परिजनों को बेटी के साथ हुई घटना के बारे में जानकारी मिली.

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी का कोर वोट बैंक यादव और मुस्लिम समाज माना जाता है लेकिन AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी इस समीकरण को चुनौती देते दिख रहे हैं

Meerut Illegal Arms Factory: मेरठ पुलिस ने लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने क्षेत्र में मदीना मस्जिद वाली गली में एक मकान में रेड मारकर मौके से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के भीतर ठाकुर नेताओं के बीच वर्चस्व की लड़ाई चर्चा में है.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital