Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

उत्तर प्रदेश

OP Rajbhar On SP Political Rebellion: देश में जारी सियासी बगावत के बीच यूपी में बड़ा दावा! कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने मुरादाबाद की सपा सांसद रुचि वीरा के बहाने अखिलेश यादव पर निशाना साधा है. राजभर ने कहा कि 'बागी बलिया' से सपा में बड़ी टूट होने वाली है.

Ram Mandir Donation Row: अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विपक्ष को घेरते हुए कहा कि मामले की जांच के लिए SIT गठित की गई है और जांच पूरी होने पर सच्चाई सामने आ जाएगी.

Sitapur News: सीतापुर के बंशीपुरवा गांव में बहन की शादी में शामिल होने के लिए चार साल से जेल में बंद धर्मेंद्र को 48 घंटे की पैरोल मिली. रोहतक पुलिस की निगरानी में घर पहुंचे भाई को देखकर परिवार भावुक हो गया और बहन फूट-फूटकर रो पड़ी.

Etah Bhagwat incident: एटा के मलावन थाना क्षेत्र के गांव पुरसारी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कंस वध लीला मंचन के बीच गोली चलने से दो श्रद्धालु घायल हो गए. घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

UP Road Accident: उत्तर प्रदेश के बिजौली थाना क्षेत्र में भंडारे से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई. हादसे में करीब 20 लोग घायल हुए हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. 2-3 घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

समाजवादी पार्टी के सांसद सनातन पांडेय ने ओपी राजभर के सपा में टूट संबंधी दावे को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि यदि वह बागी साबित हुए तो राजनीति से संन्यास ले लेंगे. इस बयान के बाद यूपी की राजनीति में बयानबाजी और तेज हो गई है.

Akhilesh Yadav on op rajbhar: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर पर भ्रष्टाचार, ट्रांसफर-पोस्टिंग और ठेकों में वसूली के आरोप लगाए. सपा नेताओं ने भी राजभर के सपा में टूट संबंधी दावों पर पलटवार किया.

Ram Mandir Donation Case: राम मंदिर दान पेटी से कथित चोरी मामले में SIT ने चौथे दिन रामनिवास मंदिर स्थित ट्रस्ट के कैंप कार्यालय में जांच की. जांच के दौरान CCTV फुटेज से कथित छेड़छाड़ की आशंका सामने आई है, जबकि ट्रस्ट सदस्यों और कर्मचारियों से पूछताछ की तैयारी है.

Firozabad lawyer beating case: फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र में एक महिला ने अधिवक्ता पर पैसे लेकर काम न करने का आरोप लगाते हुए बीच सड़क पर उसकी पिटाई कर दी. महिला अपने बेटे के मोबाइल चोरी मामले में कानूनी मदद न मिलने से नाराज थी और वकील को थाने तक ले गई.

UP Elections 2027: यूपी की राजनीति में हलचल तेज. ओपी राजभर ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट हो सकती है और बागी सांसदों का नेतृत्व 'बागी भूमि' का एक नेता करेगा. अखिलेश यादव ने आरोपों पर पलटवार किया.


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital