Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

तेज रफ्तार लैंबोर्गिनी कार ने फुटपाथ पर बैठे दो श्रमिकों को कुचला, घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती, देखें वीडियो

नोएडा के थाना सेक्टर 126 इलाके में एक तेज रफ्तार लैंबोर्गिनी कार ने फुटपाथ पर बैठे दो श्रमिकों को जोरदार टक्कर मार दी.

Lamborghini car

तेज रफ्तार कार ने श्रमिकों को मारी टक्कर.

उत्तर प्रदेश के नोएडा में रविवार को एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. थाना सेक्टर 126 इलाके में एक तेज रफ्तार लैंबोर्गिनी कार ने फुटपाथ पर बैठे दो श्रमिकों को जोरदार टक्कर मार दी.

फुटपाथ पर बैठे श्रमिकों को मारी टक्कर

यह हादसा थाना सेक्टर 126 इलाके के सेक्टर 94 स्थित एम3एम प्रोजेक्ट के पास हुआ. दोनों पीड़ित श्रमिक बुरी तरह से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने कार को भी अपने कब्जे में ले लिया और जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, आरोपी चालक कार बेचने और खरीदने का काम करता है.

रोडवेज बस ने मारी थी टक्कर

इससे पहले, शुक्रवार रात गौतमबुद्ध नगर के बादलपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ था, जिसमें एक रोडवेज बस ने चार लोगों को टक्कर मार दी थी. इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य घायल हो गए थे. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बस को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, थाना बादलपुर क्षेत्र के अंतर्गत जीटी रोड पर ग्राम डेरी मच्छा के सामने दादरी की ओर जा रहे चार लोगों को एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टक्कर मार दी. चारों व्यक्ति अपने कामकाज से अपनी ठेली लेकर वापस लौट रहे थे. बताया गया था कि ड्राइवर काफी लापरवाही और तेजी से बस चलाते हुए सामने से आ रहा था, जिसने इन सभी को टक्कर मार दी.

यह भी पढ़ें- यूपी STF को मिली बड़ी सफलता, ढाई लाख का इनामी शार्प शूटर अनुज कनौजिया मुठभेड़ में ढेर

हादसे के बाद घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर रूप से घायल दो व्यक्तियों, गौरव और निखिल, ने दम तोड़ दिया. दोनों बुलंदशहर जिले के खानपुर गांव के रहने वाले थे. वहीं, रचित और मनीष को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. हादसे की जानकारी मिलते ही थाना बादलपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बस को जब्त कर लिया और आरोपी चालक राजेश को गिरफ्तार कर लिया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital