Bharat Express DD Free Dish

श्री कल्कि धाम में भव्य जयंती समारोह का हो रहा आयोजन, आज डिप्टी सीएम बृजेश पाठक होंगे शामिल, अंतिम चरण में तैयारियां

Sambhal News: श्री कल्कि जयंती पर श्री कल्कि धाम में भव्य धार्मिक आयोजन हो रहा है. जिसमें आज यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक शामिल होंगे. वो बुधवार को दोपहर के समय अपनी कार से श्री कल्कि धाम पहुंचेंगे.

श्री कल्कि धाम में भव्य जयंती समारोह का हो रहा आयोजन, आज डिप्टी सीएम बृजेश पाठक होंगे शामिल, अंतिम चरण में तैयारियां - भारत एक्सप्रेस

संभल (Sambhal) के ऐंचोड़ा कंबोह (Anchoda Kamboh) स्थित श्री कल्कि धाम (Shri Kalki Dham) में कल्कि जयंती समारोह (Kalki Jayanti celebrations) का भव्य आयोजन हो रहा है; आचार्य प्रमोद कृष्णम (Acharya Pramod Krishnam) की अध्यक्षता में हो रहे इस बड़े धार्मिक कार्यक्रम (religious event) में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक (Deputy CM Brijesh Pathak) भी पूजा और शिलादान (puja and shiladan) के लिए शिरकत करेंगे।

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के ऐंचोड़ा कंबोह में स्थित पावन श्री कल्कि धाम में इस बार श्री कल्कि जयंती का आयोजन बेहद भव्य स्तर पर होने जा रहा है. तैयारियां अब आखिरी दौर में हैं. जिसको लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है. इस बार आयोजन की खास बात यह है कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक स्वयं इस समारोह में शिरकत करेंगे. वे पूजन, शिलादान और मंदिर के गर्भगृह में दर्शन भी करेंगे.

क्यों खास है श्री कल्कि जयंती का आयोजन

श्री कल्कि धाम भगवान विष्णु के दसवें अवतार माने जाने वाले श्री कल्कि को समर्पित है. इस पवित्र स्थल पर सुबह 8 बजे से श्री कल्कि प्राकट्य महायज्ञ की शुरुआत होगी. इसमें श्रद्धालु विधिवत आहुतियां देंगे. ठीक 9:30 बजे यज्ञ की पूर्णाहुति होगी, जिसका नेतृत्व श्री कल्कि धाम निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष और प्रसिद्ध संत आचार्य प्रमोद कृष्णम करेंगे. इसके बाद सुबह 10 बजे से श्री कल्कि नाम संकीर्तन का आयोजन होगा, जहां श्रद्धालु भजन-कीर्तन के माध्यम से भगवान कल्कि की स्तुति करेंगे.

यह संकीर्तन भी आचार्य प्रमोद कृष्णम के सान्निध्य में होगा और इसमें दिल्ली समेत देश के कोने-कोने से श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है. इस मौके पर विशाल भंडारे की व्यवस्था की गई है, जिससे सभी श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर सकें.

श्री कल्कि धाम का आध्यात्मिक महत्व

ऐंचोड़ा कंबोह में बन रहा श्री कल्कि धाम धार्मिक दृष्टि से अनोखा है, क्योंकि यह ऐसा मंदिर है जो भगवान कल्कि के प्रकट होने से पहले ही उनकी स्मृति में बन रहा है. मान्यता है कि कलियुग के अंत में भगवान कल्कि इसी स्थान पर प्रकट होंगे और धर्म की स्थापना करेंगे.

यह मंदिर पांच एकड़ क्षेत्र में बनाया जा रहा है और इसकी शिखर ऊंचाई 108 फीट है. इस परिसर में भगवान विष्णु के सभी दस अवतारों को समर्पित दस गर्भगृह होंगे. खास बात यह है कि निर्माण कार्य में पारंपरिक बंसी पहाड़पुर के गुलाबी पत्थरों का इस्तेमाल हो रहा है और मंदिर में स्टील या लोहा नहीं लगाया जा रहा.

ये भी पढ़ें- Monsoon Session: लोकसभा में पीएम मोदी की दहाड़, चुन-चुन कर दिया ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाने वालों को जवाब

डिप्टी सीएम की मौजूदगी

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक बुधवार को दोपहर के समय कार से श्री कल्कि धाम पहुंचेंगे. वहां वे यज्ञ, संकीर्तन और पूजन जैसे मुख्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे. इसके साथ ही वे मंदिर के गर्भगृह में दर्शन कर निर्माण कार्य का भी अवलोकन करेंगे.

प्रशासनिक तैयारियां और सुरक्षा

इस भव्य आयोजन को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था को लेकर विशेष योजना बनाई गई है ताकि उन्हें किसी भी तरह की परेशानी न हो.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read