UP News: गाजियाबाद के प्रताप विहार इलाके में आज सुबह-सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. G ब्लॉक के एक फ्लैट में करीब 5:30 बजे अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए.
मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियां
सूचना मिलते ही फायर स्टेशन कोतवाली से एफएसओ के नेतृत्व में एक फायर यूनिट तुरंत मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. राहत की बात ये रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन फ्लैट में रखा सामान जलकर खाक हो गया.
स्थानिय लोगों का क्या कहना है?
स्थानीय लोगों कि माने तो आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है हालांकि दमकल विभाग ने जांच शुरू कर दी है.
ये भी पढ़ें-दिल्ली, मुंबई, कोलकाता नहीं..! 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी के लिए अहमदाबाद का चुनाव क्यों?
प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही मिनटों में फ्लैट का पूरा हिस्सा धुएं और आग से घिर गया. दमकल कर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और आग को फैलने से रोक लिया. फायर ब्रिगेड की तैयारी और स्थानीय लोगों की मदद से बड़ा हादसा होने से टल गया.
शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा आग लगने का कारण
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि सटीक कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी. मकान में रखे घरेलू सामान और फर्नीचर के जलने से आर्थिक नुकसान अवश्य हुआ है, जिसका आंकलन किया जा रहा है. फायर विभाग ने लोगों से अपील की है कि घरों में विद्युत उपकरणों की समय-समय पर जांच कराते रहें और अग्नि सुरक्षा के बुनियादी इंतजाम अवश्य रखें, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
