Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

UP News: दहेज में 20 लाख न मिलने पर बारात लेकर नहीं गया यूपी पुलिस का सिपाही, केस दर्ज

मेरठ के दौराला थाना इलाके में देर रात यूपी पुलिस के सिपाही की शादी होने वाली थी लेकिन दहेज के लालची सिपाही ने बारात के दिन ही लड़की पक्ष से बीस लाख रुपए नगद देने की डिमांड कर डाली.

Edited by Vaibhav Gupta

UP News: मेरठ के दौराला थाना इलाके में देर रात यूपी पुलिस के सिपाही की शादी होने वाली थी लेकिन दहेज के लालची सिपाही ने बारात के दिन ही लड़की पक्ष से बीस लाख रुपए नगद देने की डिमांड कर डाली, मंडप में बारात के स्वागत में जुट लड़की पक्ष ने इस डिमांड को पूरा करने से इंकार कर दिया तो सिपाही अभिषेक शर्मा बारात लेकर मंडप नहीं आया जिससे शादी की खुशियो वाला घर गमगीन हो गया. शादी में दुल्हन बनी युवती का रो रोकर बुरा हाल है. अब युवती के पिता ने दहेज के लालची सिपाही और उसके पिता पर दौराला थाने में FIR दर्ज कराई है.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल , दौराला के मोहनपुर निवासी मास्टर महेश की बेटी की शादी परतापुर के अछरोड़ा निवासी सिपाही अभिषेक से तय हुई थी. दुल्हन के परिवार ने 1 नवंबर को हुई सगाई और शादी की तैयारियों में लाखों रुपये खर्च किए थे FIR में बताया गया है कि रोका और सगाई जैसे कार्यक्रम में उन्होंने लगभग 12 लाख के जेवर, 5 लाख रूपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान और फर्नीचर, नगदी के तौर पर 7 लाख रुपए का चेक और 2 लाख रुपए के कपड़े और अन्य खर्च किए थे.

इसके अलावा, फार्म हाउस, खाना और अन्य व्यवस्थाओं पर भी 5 लाख रुपए से अधिक खर्च किया गया था. रिश्तेदार और मेहमान बारात न आता देख वापस लौटने लगे तो दुल्हन के पिता महेश ने दूल्हा पक्ष को फोन किया, तो उनके पैरों के नीचे से जमीन निकल गई. दूल्हे के परिजनों ने बारात लाने से साफ इनकार कर दिया.

दहेज में 20 लाख नकद मांगने का आरोप

आरोप है कि लड़के के पिता ने फोन पर 20 लाख नकद दहेज की मांग की. उन्होंने कहा, “हमें 20 लाख रुपए नकद चाहिए, क्योंकि अभिषेक की नौकरी लगवाने में यह राशि खर्च हुई थी. जब तक दहेज के रूप में 20 लाख रुपए नगद नहीं मिलेंगे, तब तक बारात नहीं आएगी.” जिसके बाद दुल्हन पक्ष ने काफी मान मनव्वल की, लेकिन दूल्हा परिवार नहीं माना. इसके बाद दुल्हन अपने परिजनों के साथ दौराला थाने पहुंची. दुल्हन के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दूल्हे अभिषेक और उसके परिजनों के खिलाफ दहेज मांगने और शादी तोड़ने का मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है .

घटना के बाद एसपी सिटी आयुष विक्रम का कहना है कि दुल्हन के परिजनों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज हुई है दौराला थाना पुलिस को निष्पक्ष जांच करने के आदेश दिए हैं .

ये भी पढें: फर्जी डिग्री पर असली अस्पताल! RTI से खुले जेवर की ‘अमृत हॉस्पिटल’ के राज; बिना एडमिशन डॉक्टर कैसे बने नितेश राणा?

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital