Ashu Chaddha Encounter Moradabad: उत्तर प्रदेश STF ने मुरादाबाद में 50 हजार के इनामी बदमाश आशु चड्ढा उर्फ मोंटी को एक मुठभेड़ में मार गिराया. मोंटी पश्चिम उत्तर प्रदेश का बेहद ही कु्ख्यात गैंगस्टर था. वह उधम सिंह गैंग के लिए शॉर्प शूटर का काम करता था. मोंटी पर हत्या, डकैती, हत्या के प्रयास सहित कुल 36 मुकदमे दर्ज थे. जिसमें मुरादाबाद में एक कारोबारी से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और नहीं देने पर जानलेवा हमला करने का भी मामला शामिल है.
यूपी पुलिस को लंबे समय से मोंटी की तलाश थी. उसकी अपराध डायरी दिन पर दिन भरती जा रही थी. जिसको लेकर पुलिस बेहद दबाव में थी.
एनकाउंटर में ढेर हुआ मोंटी
जानकारी के मुताबिक यूपी पुलिस को सूचना मिली की उधम सिंह गैंग का शॉर्प शूटर मोंटी मुरादाबाद में मौजूद है. जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए मौके पर पहुंची. तभी दोनों तरफ से गोलियां चलने लगी. इसी बीच पुलिस की गोली से मोंटी मारा गया.
भारी मात्रा में हथियार बरामद
मोंटी के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार बरामद किया है. उसके पास से 32 बोर की एक पिस्टल, एक रिवाल्वर, 12 बोर की एक बंदूक, भारी मात्रा में कारतूस और एक कार बरामद हुई है.
ये भी पढ़ें- ब्रिटेन ने ट्रंप को दिखाई औकात! “यह हमारी जंग नहीं” कहकर झाड़ा पल्ला, अब बुलाई 35 देशों की मीटिंग
पुलिस के मुताबिक मोंटी हत्या के मामले में साल 2010 में जेल गया था. वह हापुड़ जेल में बंद था. यहीं से उसकी क्राइम कुंडली ताकतवर होती चली गई. जेल में ही उसकी उधम सिंह गैंग से नजदीकी बढ़ी और बाद में उसने इसी गैंग के लिए काम करना शुरू कर दिया. मोंटी ने उधम सिंह गैंग के लिए कई गंभीर वारदातों को अंजाम दिया.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





