Varanasi Viral Video: वाराणसी में बीजेपी के नामित पार्षद मनोज यादव का एक सोशल मीडिया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. बाइक चलाते समय पीछे बैठी एक महिला के द्वारा उन्हें गाल पर चुमने के इस 1 मिनट 11 सेकंड के क्लिप ने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है.
वाराणसी में बीजेपी के नामित पार्षद मनोज यादव का बाइक पर एक महिला संग वीडियो वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है. पार्षद ने आरोपों को खारिज करते हुए इसे राजनीतिक साजिश बताया और महिला को अपनी बहन समान पारिवारिक सदस्य करार दिया. फिलहाल मामले में पुलिस जांच या आधिकारिक बयान का इंतजार है.
क्या है मामला?
वाराणसी के कालभैरव वार्ड से भाजपा के नामित पार्षद मनोज यादव उस समय विवादों के घेरे में आ गए, जब उनका एक महिला के साथ बाइक राइड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इस 1 मिनट 11 सेकंड के वीडियो में बाइक के पीछे बैठी महिला पार्षद के गाल पर बार-बार किस करती नजर आ रही है. वीडियो सामने आते ही विपक्ष और सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे लेकर पार्टी और पार्षद पर निशाना साधना शुरू कर दिया है.
पार्षद ने वायरल वीडियो को राजनीतिक साजिश बताया (BJP Councillor Manoj Yadav)
विवाद बढ़ने पर शुक्रवार को पार्षद मनोज यादव ने इस मामले पर अपनी सफाई पेश की. उन्होंने किसी भी तरह की गलत हरकत से इनकार करते हुए कहा कि यह वीडियो उनकी छवि खराब करने की नीयत से एक सोची-समझी राजनीतिक साजिश के तहत वायरल किया गया है. उन्होंने दावा किया कि वीडियो में दिख रही महिला उनके परिवार जैसी है और वह उसे अपनी बहन मानते हैं, जिससे उनके परिवार के सालों पुराने संबंध हैं.
ये है काशी से भाजपा के नामित पार्षद मनोज यादव जो भाजपा विधायक नीलकंठ तिवारी के दिल का टुकड़ा हैं!!
बुढ़ौती में लम्पटई कर रहे पार्षद जी कालभैरव क्षेत्र में रहने वाली महिला के साथ “चुम्मा चाटी” वाली रील बनाते घूम रहे हैं…
छिनरा योग प्रबल होता जा रहा पार्टी के नेताओं में pic.twitter.com/OKphfB6pN3
— Mamta Tripathi (@MamtaTripathi80) August 5, 2026
महिला की तरफ से कोई बयान अभी तक सामने नहीं (Varanasi Police)
पार्षद ने यह भी जानकारी दी कि वीडियो को गलत तरीके से वायरल करने के खिलाफ संबंधित महिला ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है. हालांकि, उन्होंने दर्ज कराई गई शिकायत के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी.
दूसरी ओर सोशल मीडिया पर कुछ दावों में महिला को पार्षद की पत्नी भी बताया जा रहा है, हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही महिला की तरफ से कोई बयान सामने आया है. फिलहाल पुलिस की ओर से किसी आधिकारिक जांच की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है.
यह भी पढ़ें-पैर छुए, नदी में डुबोया और हाथ जोड़कर मांगी माफी… चंबल किनारे पिता की हैवानियत जानकर कांप उठेगी रूह
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
