Delhi Pregnant Daughter Murder
Delhi Pregnant Daughter Murder: दिल्ली निवासी एक व्यक्ति ने अपनी अविवाहित बेटी को नदी में डुबोकर मार डाला. बेटी की हत्या करने के बाद व्यक्ति ने बेटी के पैर छूकर माफी मांगी. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
बताया जा रहा है कि आरोपी की अविवाहित बेटी गर्भवती हो गई थी. समाज के डर ने पिता को कातिल बना दिया. वह इलाज के बहाने अपनी बेटी को आगरा ले गया ताकि इस नाजायज पाप से वो मुक्ति पा सके. पुलिस के मुताबिक आरोपी पिता अपनी बेटी से बहुत खफा था, उसका मानना था कि इससे समाज में बहुत बदनामी होगी.
एक रिश्तेदार के साथ बेटी को ले गया आगरा
पुलिस ने बताया कि लड़की दक्षिणी दिल्ली में अपने परिवार के साथ रह रही थी. वह 3 महीने की गर्भवती थी. आरोपी पिता लखपत सिंह को जब इस बारे में पता चला तो वो बेहद खफा हो गया. उसको डर था कि इस बात का पता जब सबको लगेगा तो समाज में उसकी बेहद बदनामी होगी. इसलिए उसने अपनी बेटी की हत्या कर दी.
🚨 बेटी की हत्या… और फिर उसके पैरों में सिर!
आगरा के बासौनी इलाके में दक्षिण दिल्ली की 18 वर्षीय अविवाहित युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक युवती करीब 4 महीने की गर्भवती थी। आरोप है कि पिता उसे दवा दिलाने के बहाने दिल्ली से आगरा ले गया और चंबल नदी… pic.twitter.com/8qDKajqlyy
— Prerna Ek Disha Foundation (@Prerna_Ek_Disha) August 8, 2026
जांच में सामने आया कि आरोपी पिता लखपत सिंह 28 जुलाई को बेटी का इलाज कराने के बहाने आगरा ले गया था. जहां अगले दिन वह अपने एक रिश्तेदार को साथ लेकर लड़की को चंबल नदी के किनारे पहुंचा और वहां दोनों ने लड़की को नदी में डुबो कर मार डाला.
चंबल नदी में डुबोने से पहले बेटी के छुए पैर
पुलिस को इस मामले की जानकारी 31 जुलाई को तब मिली, जब उसे एक PCR कॉल में इसकी सूचना दी गई. पिता ने अपने पड़ोसियों को इस बारे में झूठी जानकारी दी कि वह बेटी को आगरा इलाज कराने के लिए ले गया था, जहां उसकी मौत हो गई. इसके बाद आगरा में ही उसका अंतिम संस्कार करा दिया गया. जब पुलिस ने आरोपी पिता से इस बारे में जानकारी ली, तो आरोपी बार-बार अपने बयान बदलने लगा. जिसके बाद पुलिस को उसपर शक हो गया.
सूत्रों के मुताबिक पिता जब अपनी बेटी को चंबल नदी के किनारे ले गया तो वहां पहले अपनी बेटी के पैर छुए. इसके बाद वो उसे जबरदस्ती पानी में ले गया और उसका सिर पानी के नीचे डुबो दिया. थोड़ी देर में ही बेटी की मौत हो गई. इसके बाद पिता ने बेटी की डेड बॉडी के सामने हाथ जोड़कर अपनी इस हरकत के लिए माफी मांगी.
पहले गुमराह किया फिर टूट गया
जब पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो पहले तो उसने गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन जब पुलिस ने सख्ती दिखाई तो वो टूट गया.
ये भी पढ़ें- न आंखें खोलेंगे, न रास्ता देखेंगे…!180 KM की अनोखी कांवड़ यात्रा, वजह जान रह जाएंगे हैरान
पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुष्टि की कि आरोपी पिता, मृतका और दूसरे आरोपी आगरा गये थे. जांच के दौरान पुलिस को कुछ फोटोग्राफ्स भी हाथ लगे. फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
