Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

52 साल के दूल्हे ने 30 साल की दुल्हन संग रचाई शादी, जानें कौन हैं बाहुबली नेता डीपी यादव की बहू

उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता डीपी यादव के बेटे विकास यादव ने 30 साल की हर्षिका यादव से शादी की. हर्षिका बीएससी, बीटीसी और एमएससी पास हैं.

उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद डीपी यादव के बेटे विकास यादव ने 30 साल की हर्षिका यादव से शादी की है. यह शादी गाजियाबाद के राजनगर स्थित आवास पर आर्य समाज की परंपराओं के अनुसार संपन्न हुई. विकास यादव की दुल्हन हर्षिका यादव मूल रूप से फिरोजाबाद के शिकोहाबाद की रहने वाली हैं और बीएससी, बीटीसी तथा एमएससी की डिग्री धारक हैं. इसके साथ ही उन्होंने टेट परीक्षा भी क्वालिफाइड की है. हर्षिका वर्तमान में इंटर कॉलेज में अध्यापिका के रूप में कार्यरत हैं.

परिवार और करीबी मित्रों का कहना है कि हर्षिका बेहद विनम्र और साधारण स्वभाव की हैं. उनका परिवार भी सरकारी शिक्षक हैं. शादी की यह रस्म दोनों परिवारों द्वारा सादगी के साथ संपन्न की गई. वहीं, विकास यादव 52 वर्ष के हैं और उनके पिता डीपी यादव बाहुबली नेता तथा पूर्व सांसद रह चुके हैं.

विकास यादव की शादी ने खींचा ध्यान

विकास यादव की शादी राजनीतिक दृष्टिकोण से भी चर्चा का विषय बनी हुई है. विकास कई वर्षों से नीतीश कटारा हत्याकांड में जेल में बंद थे. साल 2002 में हुए इस हत्या के मामले में विकास और उनके चचेरे भाई विशाल यादव को दोषी ठहराया गया था. हत्या का कारण नीतीश और विकास की बहन भारती यादव के प्रेम संबंधों पर परिजनों का विरोध था. तीसरे दोषी सुखदेव पहलवान को 20 साल की सजा मिली थी, जिसे जुलाई 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने रिहा किया. विकास यादव को पहले अपनी मां की बीमारी के आधार पर अंतरिम जमानत मिली थी, जिसे 1 सितंबर 2025 को एक सप्ताह के लिए बढ़ाया गया.

हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट ने 22 अगस्त को उनकी अंतरिम जमानत बढ़ाने से इनकार कर दिया था. इसके बाद विकास ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया. शादी में परिवार और करीबी मित्रों के अलावा राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से जुड़े लोग भी शामिल हुए. इस शादी ने समाज में चर्चा का विषय बना दिया है क्योंकि यह न केवल राजनीतिक परिवार की शादी है बल्कि जेल में बंद व्यक्ति द्वारा विवाह करने की स्थिति भी विशेष रूप से ध्यान आकर्षित करती है. हर्षिका और विकास का यह मिलन परिवारों के लिए खुशियों का अवसर है, साथ ही राजनीतिक और सामाजिक चर्चाओं के लिए भी नया विषय बन गया है.

ये भी पढ़े: आकाश आनंद के ससुर ने मायावती से मांगी माफी, कहा- ‘रिश्तेदारी का कभी फायदा नहीं उठाऊंगा’, बसपा में हुई वापसी

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital