Bharat Express DD Free Dish

बलिया में सीएम योगी का सपा‑कांग्रेस पर वार, मेडिकल कॉलेज और भृगु कारीडोर का ऐलान

UP News: बलिया में सीएम योगी आदित्यनाथ ने बांसडीह विधानसभा में बाढ़ राहत, मेडिकल कॉलेज और भृगु कारीडोर का ऐलान किया.

CM Yogi attacks SP-Congress

सीएम योगी का सपा‑कांग्रेस पर हमला

UP News: उत्तर प्रदेश के बलिया के बांसडीह विधानसभा में मंच से बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार बाढ़ पीड़ितों तक राहत सामग्री पहुंचा रही है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के शासन में गरीबों तक 500 ग्राम भी मदद नहीं पहुंचती थी, बल्कि सपाई गुंडे उसे हड़प लेते थे

मेडिकल कॉलेज और भृगु कारीडोर का ऐलान

सीएम ने ऐलान किया कि बलिया में मेडिकल कॉलेज का निर्माण भृगु बाबा के नाम से किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि इसके लिए राज्य सरकार से धनराशि भी स्वीकृत हो चुकी है. साथ ही भृगु कारीडोर का काम भी तेजी से चल रहा है.

कांग्रेस पर तीखा हमला

योगी ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आजादी के बाद जब संविधान और लोकतंत्र पर संकट आया था, तब जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में आंदोलन हुआ. उन्होंने बलिया के सिताब दियारा गांव का उल्लेख करते हुए कहा कि यह वही भूमि है जहां से लोकतंत्र की रक्षा की आवाज उठी थी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उस समय संविधान का गला घोंटा था और आज समाजवादी पार्टी उसकी पिछलग्गू बन चुकी है.

ये भी पढ़ें-8वें वेतन आयोग के बाद बंद नहीं होगी पेंशन! वायरल दावों पर JCM महासचिव ने दिया बड़ा अपडेट

जल्द सिताब दियारा का दौरा

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें कई बार सिताब दियारा जाने का अवसर मिला है और बहुत जल्द वहां कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है. उन्होंने कांग्रेस और सपा पर आरोप लगाया कि दोनों ने जयप्रकाश नारायण के सपनों को तार-तार किया और लोकतंत्र की जड़ों को कमजोर किया.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read