Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने CM योगी आदित्यनाथ पर साधा निशाना, कहा- वस्त्र से नहीं, वचन से बनते हैं योगी

लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में अखिलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर करने वालों का काउंटडाउन शुरू हो गया है और ये सरकार ज्यादा दिन नहीं टिकेगी.

Akhilesh Yadav

UP News: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जोरदार हमला बोला है. लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अखिलेश ने कहा कि “एनकाउंटर करने वालों का काउंटडाउन शुरू हो गया है,” अब ये सरकार ज्यादा समय तक नहीं टिकेगी.

संत समाज में बढ़ रही असहमति

अखिलेश यादव ने कहा कि राज्य में संत समाज के बीच फूट डाली जा रही है. उन्होंने सवाल किया कि जो खुद से बड़ा किसी और को नहीं मानते, वो कैसे ‘योगी’ हैं? अखिलेश का कहना है कि असली संत वे होते हैं जो कम बोलते हैं और जब बोलते हैं तो जनकल्याण के लिए प्रवचन देते हैं. लेकिन यहां तो सब कुछ विपरीत हो रहा है.

वस्त्र से नहीं, वचन से बनते हैं योगी

अखिलेश ने योगी आदित्यनाथ का नाम लिए बिना कहा कि केवल कपड़े पहन लेने से कोई योगी नहीं बनता, बल्कि यह उनकी भाषा और आचरण से तय होता है. उन्होंने आगे कहा, “जो लोग अमृतकाल का हवाला देकर सबको याद दिलाते हैं, आज वह अमृतकाल नहीं बल्कि नकारात्मकता का समय है. हमारे यहां माना गया है कि जो जितना बड़ा ज्ञानी होता है, वह उतना ही शांत रहता है. इसीलिए मुनियों की मौनी परंपरा है, लेकिन कलयुग में सब उल्टा हो रहा है. मृदुभाषी लोग अब कठोर शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं और परोपकारी लोग अत्याचारी बनते जा रहे हैं.”

विकास का प्रतीक बन गया विनाश का प्रतीक

अखिलेश ने बिना नाम लिए सीएम योगी के बुलडोजर कार्रवाई पर भी कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि जिनका काम प्रदेश को सही ढंग से चलाना है, वे बुलडोजर चला रहे हैं. विकास का प्रतीक अब विनाश का प्रतीक बन गया है. अखिलेश ने सुप्रीम कोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार पर बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. उन्होंने कहा, “यह देश के इतिहास में पहली बार हुआ है कि किसी सरकार पर इस तरह का जुर्माना लगा हो.”

अखिलेश यादव ने इस बात पर जोर दिया कि सरकार का काम समाज में सद्भाव और एकता लाना होना चाहिए. उन्होंने कहा कि सरकार की नीति ऐसी होनी चाहिए जो संतों के बीच प्रेम और शांति बनाए रखे, न कि विवाद पैदा करे.

ये भी पढ़ें- यूपी के सरकारी स्कूलों में टीचर्स के लिए अनिवार्य हुआ यह काम, नहीं किया तो होगी कार्रवाई

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital