Viral Chinese Flying Sword: चीनी मार्शल आर्ट्स और फैंटेसी (Xianxia) फिल्मों में आपने अक्सर योद्धाओं को जादुई तलवार पर सवार होकर आसमान में उड़ते देखा होगा. चीन के एक युवा टेक-क्रिएटर फैन शिशान (Fan Shisan) ने इस काल्पनिक विचार को सच साबित कर दिखाया है.
चीन के चेंगदू शहर के रहने वाले फैन शिशान ने अपनी टीम और एविएशन एक्सपर्ट्स के साथ मिलकर एक लंबा, तलवार के आकार का एरियल व्हीकल (Personal Flying Carrier) तैयार किया है. इसमें हाई-पावर मोटर्स, प्रोपेलर्स और एडवांस बैलेंसिंग सिस्टम लगा है. इसके अलावा, उन्होंने जेस्चर-कंट्रोल वाली छोटी उड़ने वाली तलवारें भी बनाई हैं जिन्हें हाथों के इशारों से नियंत्रित किया जा सकता है.
चीनी क्रिएटर का कमाल (Xianxia Flying Sword)
चीन के चेंगदू शहर के टेक-क्रिएटर फैन शिशान (Fan Shisan) ने चीनी फैंटेसी फिल्मों के सपने को हकीकत में बदल दिया है. उन्होंने एक ऐसा एरियल व्हीकल बनाया है जो हूबहू एक विशाल तलवार जैसा दिखता है. इस पर खड़े होकर कोई भी इंसान हवा में उड़ सकता है.
तकनीक और इंजीनियरिंग की मिसाल (Futuristic Drone Innovation)
आम ड्रोन चारों तरफ से बराबर होते हैं, लेकिन लंबी तलवार को हवा में संतुलित रखना बेहद कठिन था. फैन और उनकी टीम ने एविएशन एक्सपर्ट्स के साथ मिलकर इसमें हाई-पावर मोटर्स, प्रोपेलर्स और एडवांस बैलेंसिंग सॉफ्टवेयर फिट किया. इसके अलावा, उन्होंने हाथ के इशारों (Gestures) से उड़ने वाली छोटी तलवारें (Short swords) भी विकसित की हैं. फैन का मकसद आधुनिक तकनीक से प्राचीन संस्कृति को जोड़ना है. फिलहाल यह फ्लाइंग स्वॉर्ड एक प्रोटोटाइप है और टेस्टिंग फेज में है. भविष्य में इसके सुरक्षा मानकों को और भी ज्यादा बेहतर बनाकर एडवांस मॉडल तैयार करने की योजना है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

