पढ़ाई बचाने के लिए बच्चों ने खोला मोर्चा, बोले- ‘हक मांग रहे हैं भीख नहीं, नए गुरुजी लाओ या ताला लटकाओ’; देखें VIDEO
Sirohi School Protest: सिरोही के एक सरकारी स्कूल में बच्चों ने पढ़ाई ठप होने पर अनोखा मोर्चा खोल दिया. शिक्षकों की कमी से नाराज छात्र-छात्राओं ने स्कूल के गेट को ताला मारकर बाहर धरना शुरू कर दिया है, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया है.
मुंबई में शिवसेना की कलह आई सड़क पर: सरेआम चले लात-घूंसे, फटे नगरसेवक के कपड़े; देखें VIDEO
Shinde Shivsena Fight Mumbai: शिंदे की शिवसेना में अंदरूनी कलह इस कदर बढ़ गई है कि बात अब खुलकर मारपीट तक आ पहुंची है. मुंबई के घाटकोपर में नियुक्तियों को लेकर उपजे विवाद में दो दिग्गज नेता आपस में इस कदर भिड़े कि एक नेताजी के कपड़े तक फट गए. जिसका वीडियो कैमरे में कैद हो गया है.
वकील-दलील सब फेल, महिला का ‘तांत्रिक जुगाड़’ सुपरहिट; जज की कुर्सी को ही बना डाला काले जादू का अड्डा, देखें VIDEO
Karnataka Black Magic Case: केस जीतने का ऐसा 'शॉर्टकट' शायद ही आपने पहले कभी सुना होगा, कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर कोर्ट रूम में एक 65 साल की महिला ने जज की कुर्सी और टेबल पर मंत्र पढ़कर सफेद सरसों के दाने छिड़क दिए. CCTV फुटेज से इस अजीबो-गरीब हरकत का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने महिला को धर दबोचा.
मेरठ की हाईराइज सोसाइटी में खौफ के 15 मिनट: बिजली कटने से लिफ्ट में फंसे बच्चे और बुजुर्ग, मेंटेनेंस के नाम पर बड़ी लापरवाही
मेरठ के मोदीपुरम स्थित सुपरटेक स्पोर्ट्स सिटी सोसाइटी में बिजली और जनरेटर फेल होने से लिफ्ट बीच में अटक गई. लिफ्ट के अंदर बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग समेत आधा दर्जन लोग करीब 15 मिनट तक फंसे रहे. स्थानीय लोगों और गार्ड्स ने भारी मशक्कत के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाला.
लखनऊ के काकोरी में निकला विशालकाय अजगर, घंटो चली मशक्कत के बाद वन विभाग ने किया रेस्क्यू
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के काकोरी इलाके में अचानक एक विशालकाय अजगर निकलने से हड़कंप मच गया. घनी आबादी वाले क्षेत्र में अजगर को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई. सूचना मिलने पर पहुंची वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया.
लिफ्ट में फंसीं 4 बच्चियां, हिम्मत जुटाने के लिए जपने लगीं हनुमान चालीसा; रोंगटे खड़े कर देगा यह VIDEO
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गैलेक्सी वेगा सोसायटी में लिफ्ट खराब होने से उसमें फंसी चार बच्चियों का हनुमान चालीसा पढ़ते हुए वीडियो वायरल हुआ है. करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. इस घटना ने हाईराइज सोसायटियों की सुरक्षा पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं.
आगरा में अजूबा! फ्रिज के अंदर बर्फ से बन गई ‘शिवलिंग’ की आकृति, दर्शन के लिए उमड़ी भीड़; Viral Video
आगरा के खेरिया मोड़ इलाके में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां फ्रिज के फ्रीजर में जमी बर्फ ने हुबहू शिवलिंग का आकार ले लिया. स्थानीय लोग इसे भगवान शिव का चमत्कार मानकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं.
पहचान छिपाकर आम जनता का दर्द भांपने निकले थे मंत्री जी; कंडक्टर ने एक झटके में उतार दिया ‘VIP का भूत’, देखें VIDEO
Bengaluru Surprise Bus Inspection: कर्नाटक के परिवहन मंत्री बी. सुरेश जब आम यात्री बनकर बेंगलुरु की सरकारी बस में चढ़े, तो उनके पास खुले पैसे नहीं थे. इस पर कंडक्टर ने उन्हें पहचाने बिना बस से नीचे उतरने को कह दिया.
काम-धाम छोड़ मुजरे का मौज ले रहे थे कर्मचारी; सरकारी ऑफिस का Video Viral
सोशल मीडिया पर एक सरकारी दफ्तर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कामकाजी घंटों के दौरान एक महिला हरे रंग की साड़ी में डांस करती दिख रही है और बाकी कर्मचारी काम छोड़ उसका आनंद ले रहे हैं. सरकारी कर्मचारियों के अनुशासन पर उठे सवाल.
सपा कार्यकर्ता का अनोखा प्रदर्शन: स्कूल में भरा पानी तो तालाब में बैठा नेता, प्रशासन से की यह मांग
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के काजीपुर गांव में एक सरकारी स्कूल में महीनों से पानी जमा है. प्रशासन की इस लापरवाही के खिलाफ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता गौरव गुर्जर स्कूल के गंदे पानी में ही पालथी मारकर बैठ गए. उन्होंने जिलाधिकारी और शिक्षा विभाग से बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और जलभराव को तुरंत दूर करने की मांग की है.







