F-22, F-35 और F-47 का ‘छोटा भाई’, YFQ-44A Fury ने बढ़ाई दुनिया की हलचल
अमेरिकी वायुसेना के Collaborative Combat Aircraft (CCA) कार्यक्रम के तहत विकसित YFQ-44A Fury इन दिनों चर्चा में है. इसे F-22, F-35 और भविष्य के F-47 का 'छोटा भाई' कहा जा रहा है. यह एक मानवरहित (Unmanned) AI-सक्षम फाइटर एयरक्राफ्ट है, जिसे भविष्य में मानव संचालित लड़ाकू विमानों के साथ 'लॉयल विंगमैन' के रूप में उड़ाने की योजना है. हाल ही में इसके सफल उड़ान परीक्षण किए गए, जिनमें इसकी ऑटोनॉमस उड़ान, मिशन क्षमता और ऑपरेशनल प्रदर्शन का आकलन किया गया. विशेषज्ञों का मानना है कि यह प्लेटफॉर्म भविष्य में हवाई युद्ध, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और निगरानी अभियानों की रणनीति में बड़ा बदलाव ला सकता है
Donald Trump के एक फोन से पलटा FIFA का फैसला, बेल्जियम बोला-‘ये शर्मनाक है
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 16 मुकाबले से पहले एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। अमेरिकी फुटबॉल टीम के स्टार खिलाड़ी फ़ोलारिन बालोगुन पर लगा एक मैच का बैन अचानक हटा दिया गया है, जिसके बाद बेल्जियम ने FIFA पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बेल्जियम का कहना है कि विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में झुक गई है।
Ayodhya Ram Mandir ट्रस्ट की अहम बैठक, दान चोरी विवाद के बीच बड़े फैसलों की संभावना
अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है, जिस पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं. यह बैठक राम मंदिर से जुड़े दान कथित चोरी के आरोपों के बाद पहली बड़ी बैठक मानी जा रही है. सूत्रों के अनुसार, बैठक में कई अहम प्रशासनिक फैसले लिए जा सकते हैं, जिनमें कुछ पूर्व पदाधिकारियों की भूमिका और भविष्य को लेकर निर्णय शामिल हो सकते हैं. साथ ही, ट्रस्ट द्वारा एसआईटी की सीईओ नियुक्ति सिफारिश को स्वीकार न किए जाने की भी चर्चा है. वहीं ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि के हालिया बयानों और पत्रों ने भी विवाद को और बढ़ा दिया है, जिससे ट्रस्ट की कार्यप्रणाली और पारदर्शिता को लेकर सवाल उठ रहे हैं.
शातिर चोरों की इस ‘गंदी एक्टिंग’ ने उड़ाए सबके होश, पलक झपकते ही किया कांड, देखें VIDEO
Hyderabad Case: हैदराबाद के सरूरनगर से इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है, जहां सड़क पर मदद करने का नाटक रचकर दो शातिर चोरों ने एक राहगीर का 1 लाख रुपये का कीमती मोबाइल फोन उड़ा लिया.
हरियाणा का वो अनोखा शख्स; जिसकी एक अजीब आदत देखकर डॉक्टरों ने भी पकड़ लिया अपना सिर, देखें VIDEO
Haryana Unique Man: हरियाणा के महेंद्रगढ़ में कुदरत का एक ऐसा अनोखा करिश्मा देखने को मिला है, जिसने डॉक्टरों और वैज्ञानिकों को भी हैरान कर दिया है. यहां एक शख्स पर मौसम का कोई असर नहीं होता. वह हाड़ कंपाने वाली ठंड में बर्फ की सिल्लियों पर सोता है, तो वहीं रिकॉर्डतोड़ गर्मी में रजाई-कंबल ओढ़कर बैठता है.
वाग्धारा सम्मान समारोह 2026: मुंबई में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल का संबोधन, देखिए पूरा वीडियो
Vagdhaara Samman Samaroh 2026: मुंबई में साहित्य, संस्कृति और समाज से जुड़े दिग्गजों ने ‘वाग्धारा सम्मान समारोह 2026’ के मंच पर शिरकत की. तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने संबोधन दिया.
VIDEO: ‘वाग्धारा सम्मान समारोह 2026’ में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय का संबोधन, तस्वीरों सहित देखिए आयोजन
Vagdhaara Samman Samaroh 2026: सपनों की नगरी मुंबई में साहित्य, संस्कृति और समाज से जुड़े दिग्गजों ने ‘वाग्धारा सम्मान समारोह 2026’ में शिरकत की. भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय ने संबोधन दिया. जानिए उन्होंने क्या बातें कहीं –
वाग्धारा सम्मान समारोह 2026 का शुभारंभ LIVE: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और CMD उपेन्द्र राय ने किया दीप प्रज्वलन
Vagdhaara Samman Samaroh 2026: सपनों की नगरी मुंबई में साहित्य, संस्कृति और समाज से जुड़े दिग्गज ‘वाग्धारा सम्मान समारोह 2026’ में शिरकत कर रहे हैं. राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय ने कार्यक्रम का शुभारंभ कराया. यहां वीडियो देखिए -
Instagram विज्ञापनों पर उठे गंभीर सवाल,Meta पर सरकार का सख्त Action!
दुनिया की दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी Meta एक बार फिर विवादों में घिर गई है। वजह है Instagram पर कथित तौर पर ऐसे विज्ञापनों का दिखना, जिनका संबंध बच्चों के यौन शोषण से जुड़े आपत्तिजनक कंटेंट से बताया जा रहा है। इस मामले के सामने आने के बाद भारत सरकार ने भी सख्त रुख अपना लिया है और Meta से जवाब तलब करने की तैयारी शुरू कर दी है।
India Pakistan Relations : भारत-पाक रिश्तों को बदलने की कोशिश, किसने लिखा शांति का नया अध्याय?
भारत और पाकिस्तान के बीच जब भी तनाव बढ़ता है, सबसे पहले बातचीत के दरवाजे बंद हो जाते हैं। लेकिन ऐसे मुश्किल समय में एक शख्स पिछले पैंतीस सालों से दोनों देशों के बीच शांति और संवाद की कोशिश में जुटा हुआ है। इस शख्स का नाम है ओपी शाह।





