सोना-चांदी के दामों ने मारी ऊंची छलांग! शादी सीजन में बजट पर भारी पड़ सकती है खरीदारी
सोना-चांदी के दामों में तेज बढ़ोतरी जारी! शादी-त्योहार के सीजन में गोल्ड और सिल्वर की कीमतें लोगों की जेब पर भारी पड़ सकती हैं। जानिए क्या हैं इस अचानक बढ़ोतरी के पीछे के कारण और एक्सपर्ट क्या सलाह दे रहे हैं।
Lucknow में घुसपैठियों के खिलाफ बड़ा एक्शन, पुलिस टीमों ने बस्तियों में चलाया ताबड़तोड़ सर्च ऑपरेशन
देशभर में चल रहे SIR अभियान के बीच लखनऊ पुलिस ने संभावित घुसपैठियों की तलाश को तेज कर दिया है। शहर के कई इलाकों, खासकर सुनसान और बाहरी बस्तियों में पुलिस टीमों ने ताबड़तोड़ सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पुलिस ने स्थानीय लोगों के पहचान से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच की और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की। शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए यह अभियान लगातार जारी है। लखनऊ पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई एहतियातन की जा रही है ताकि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को रोका जा सके।
UP Cold Wave Alert: 72 घंटे पड़ेगी भयंकर ठंड! लखनऊ में रहेगा घना कोहरा
उत्तर प्रदेश में सर्दी अब पूरी तरह दस्तक दे चुकी है। लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। खासकर तराई क्षेत्रों में विजिबिलिटी बेहद कम हो गई, जिससे लोगों को अपने दैनिक कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों में तापमान और नीचे जा सकता है तथा ठंड का असर और बढ़ेगा। कोहरे की तीव्रता भी बढ़ने की संभावना जताई गई है। लखनऊ से भारत एक्सप्रेस संवाददाता रवि कुमार ने स्थानीय हालात और मौसम विभाग की चेतावनियों पर ग्राउंड रिपोर्ट भेजी है।
मायावती के बनाए रास्ते पर चली सपा, अब BJP भी उसी पिच पर खेल रही सियासी गेम
उत्तर प्रदेश की राजनीति में स्मारक, पार्क और विशाल मूर्तियां अब सिर्फ पत्थर नहीं, बल्कि सत्ता की पहचान बन गए हैं। बसपा ने दलित प्रतीकों और भव्य मूर्तियों से अपनी विरासत गढ़ी, एसपी ने समाजवादी नेताओं के नाम पर पार्क बनाकर विकास और समाजवाद का संदेश दिया, और अब बीजेपी राष्ट्रवादी प्रेरणा स्थलों के जरिए अपनी विचारधारा को मजबूत करने में लगी है। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि 2027 चुनावों से पहले यह प्रतीकात्मक राजनीति और तेज होगी। सवाल यह है कि क्या ये स्मारक जनता के जीवन में विकास लाएंगे या सिर्फ राजनीतिक संदेश बनकर रह जाएंगे?
Bengal में SIR के विरोध में Mamta की ललकार, दिया हथियार उठाने का भड़काऊ बयान
पश्चिम बंगाल में एसआईआर को लेकर राजनीति गरमाई हुई है. इस बीच सीएम ममता बनर्जी ने राज्य की महिलाओं से कहा कि अगर वोटर लिस्ट की समीक्षा के दौरान उनके नाम हटाए जाएं तो वे लोग अपनी- अपनी रसोई में रखे सामानों के साथ तैयार रहें. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग एसआईआर के दौरान डीएम के काम की निगरानी के लिए दिल्ली से बीजेपी समर्थक कई अधिकारियों को भेज रहे हैं
Pakistan को फिर मिली Trump से भीख, Munir को मिला Trump का सहारा!
Pakistan की राजनीति और कूटनीति में बड़ा उलटफेर! एक बार फिर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump ने पाकिस्तान को "सहारा" देने की बात कही है, और इस बार सीधा फोकस है Army Chief General Asim Munir पर। क्या पाकिस्तान की आर्थिक मुश्किलें और राजनीतिक अस्थिरता Trump के इस बयान के बाद कम होंगी? या फिर यह सिर्फ एक और कूटनीतिक ‘भीख’ का दौर है?
Turkiye के S-400 System हो रहा फिसड्डी, क्या India देगा Training ?
तुर्की के S-400 एयर डिफेंस सिस्टम को लेकर पिछले कुछ दिनों से तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थी. इसको लेकर दावा किया जा रहा था कि तुर्की अब इन रूसी मिसाइल सिस्टम को किसी तीसरे देश, खासकर भारत, को देने पर विचार कर रहा है. ऐसा इसलिए ताकि अमेरिका के साथ उसका तनाव कम हो जाए और वो दोबारा F-35 प्रोग्राम में लौट सके.
PM Modi ने सांसदों को कराया डिनर, Social Media पर वायरल हो गया Menu
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार शाम अपने सरकारी आवास, 7 लोक कल्याण मार्ग पर NDA के सभी सांसदों के लिए एक खास डिनर का आयोजन किया। यह भोजन केवल एक औपचारिक मिलन नहीं था—बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की शानदार जीत, 202 सीटों के भव्य जनादेश, का जश्न भी था।
Film Dhurandar: अपनी ही मां को दिया था खौफनाक अंत, कौन था रहमान डकैत?
9 अगस्त, 2010 की रात पाकिस्तान के आपराधिक इतिहास में पुलिस के जरिये दर्ज होने वाली थी. कराची की ये रात बहुत उदास थी. शहर में अंधेरा पूरी तरह से कायम हो चुका था. अचानक पुलिस के जूतों ने रात की खामोशी को आवाज़ दी... खुफिया जानकारी के आधार पर कराची पुलिस के अनगिनत जवान गलियों में छिपे थे...
India-Russia नजदीकी पर भड़के Trump फिर दिखाई टैरिफ की तलवार
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन का भारत दौरा हाल में सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। इसे भारत में एक तरह के जश्न की तरह सेलिब्रेट किया गया और दुनिया ने महसूस किया कि भारत–रूस की दोस्ती कितनी गहरी और बहुआयामी है। दोनों देशों का रिश्ता नया नहीं, बल्कि दशकों पुराना है। पुतिन इससे पहले भी कई बार भारत आ चुके हैं, लेकिन मौजूदा वैश्विक हालात ने इस दौरे को खास बना दिया।





