Indigo Flights: परिवार की पीड़ा सुनिए, एयरपोर्ट पर रात बिताने को मजबूर
दिल्ली से गुवाहाटी जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल होने के बाद एक परिवार पिछले 16 घंटे से एयरपोर्ट पर ही फंसा हुआ है। परिवार ने भारत एक्सप्रेस के संवाददाता हिमांशु दुबे से बातचीत में बताया कि कल रात 7 बजे की फ्लाइट अचानक रद्द कर दी गई, जिसके बाद उन्हें रात एयरपोर्ट पर ही गुज़ारनी पड़ी। उनका आरोप है कि एयरलाइन ने न रहने की व्यवस्था दी, न खाना। सिर्फ हल्का रिफ्रेशमेंट दिया गया। आज दोपहर 1 बजे की नई फ्लाइट भी समय पर उड़ेगी या नहीं ये भी नहीं पता...
सरकार की सभी योजनाओं पर अब लागू होगा ‘Sunset Clause’
वित्त मंत्रालय ने सभी मंत्रालयों और सरकारी विभागों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि 1 अप्रैल 2026 से शुरू होने वाले 16वें वित्त आयोग के चक्र** के तहत बनाई जाने वाली **हर नई केंद्र प्रायोजित योजना (CSS)** और मौजूदा योजनाओं में अब एक **स्पष्ट ‘सनसेट क्लॉज’ तथा निर्धारित टाइमलाइन अनिवार्य रूप से जोड़ी जाए। मंत्रालय ने सभी विभागों से अपनी योजनाओं से संबंधित अतिरिक्त जानकारियां भी उपलब्ध कराने को कहा है, ताकि उनके प्रदर्शन, वित्तीय प्रभाव और वास्तविक उपयोगिता का समग्र मूल्यांकन किया जा सके।
Navjot Kaur Sidhu की 500 करोड़ में CM की कुर्सी वाले बयान पर आई सफाई
कांग्रेस से निलंबन पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व कांग्रेस नेता नवजोत कौर सिद्धू ने कहा — “राज्य अध्यक्ष की तरफ़ से एक कानूनी नोटिस भेजा गया है, जिनकी खुद कोई विश्वसनीयता नहीं है। मैं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से जुड़ी हुई हूँ। हमारी भी कुछ शर्तें हैं, क्योंकि हम भ्रष्ट लोगों का समर्थन नहीं कर सकते। कांग्रेस पार्टी को कुछ लोग नुकसान पहुँचा रहे हैं।”
Parliament में Akhilesh Yadav का SIR को लेकर बड़ा हमला, जानें क्या है पूरा मामला?
Parliament के सत्र के दौरान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने “SIR” को लेकर बड़ा हमला बोला है उन्होंने सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए. इस दौरान सदन में तीखी बहस देखने को मिली.अखिलेश यादव ने कहा कि संसद में सम्मान की भाषा का पालन होना चाहिए, साथ ही उन्होंने सत्ता पक्ष पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप भी लगाया.
Asim Munir के CDF बनने के बाद India को लेकर आया बयान, हुआ बवाल
पाकिस्तान के पहले चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज नियुक्त किए जाने के बाद, फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने पहली स्पीच दी. अपने इस पहले ही भाषण में वो भारत को गीदड़भभकी देते दिखाई दे रहे हैं. असीम मुनीर की ताकत अब बढ़ गई है. उनके पास न सिर्फ तीनों सैन्य शाखाओं अधिकार की ताकत है. बल्कि उनके हाथ परमाणु ताकत का बटन भी लग गया है. सीडीएफ बनने के बाद अपने पहले भाषण में, असीम मुनीर ने कहा किसी भी भविष्य के आक्रमण के हालात में पाकिस्तान की प्रतिक्रिया पहले से भी ज्यादा “तेज़, कड़ी और तीव्र” होगी.
Vande Mataram Controversy: जिन्ना को वंदे मातरम् से थी परेशानी? चिट्ठी में क्या थी नेहरू से मांग?
वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने पर फिर खुला एक पुराना विवाद, आखिर मोहम्मद अली जिन्ना को राष्ट्रगीत से दिक्कत क्यों थी? उन्होंने नेहरू को लिखी चिट्ठी में क्या मांग रखी थी? जानिए इतिहास के उन पन्नों को, जिनकी चर्चा आज संसद तक में हुई. पूरी कहानी आसान भाषा में.
Bihata Bulldozer Action: Bihta में बड़ा हंगामा, अतिक्रमण पर चला Bulldozer
बिहार में नई सरकार के आते ही अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज हो चुका है। पटना जिले के बिहटा में CO राकेश कुमार सिंह ने BSNL ऑफिस के सामने वर्षों से चल रहे अवैध मछली बाजार को हटाने की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान अवैध दुकानदारों ने बुलडोजर को रोकने की कोशिश की और मशीन को भगा दिया, जिसके बाद भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अभियान दोबारा शुरू किया गया। सड़क किनारे लगी दुकानों से जाम की गंभीर समस्या बनी हुई थी। इस पूरे मामले पर CO ने बताया कि कितने और अतिक्रमणकारियों की सूची तैयार है और पटना जिले में यह अभियान कितने दिनों तक चलेगा...
Virat Kohli का अचानक बड़ा फैसल,करोड़ों की ये चीज़ अब नहीं होगी उनकी
साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में बल्ले से कमाल दिखाने वाले टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज़ **विराट कोहली** अब क्रिकेट के मैदान से बाहर भी एक नई बड़ी पारी खेलने की तैयारी में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली अपनी मशहूर लाइफस्टाइल और फैशन कंपनी **One8** को बेचने वाले हैं। यह कंपनी लंबे समय से विराट के ब्रांड पोर्टफोलियो में एक महत्वपूर्ण स्थान रखती है। हालांकि अब वे इस ब्रांड को एक बड़ी कॉरपोरेट कंपनी **(एजिलिटास) ** को बेचने की प्लानिंग कर चुके हैं।
Aman Khan बने Shubham Goswami ने 3 साल बाद की घर वापसी, फिर अपनाया Sanatan
हिंदू से मुस्लिम बने शुभम गोस्वामी ने तीन साल बाद दोबारा घर वापसी करते हुए पुनः सनातन धर्म अपना लिया। बताया जा रहा है कि शुभम ने मंत्री विश्वास सारंग की मौजूदगी में भोपाल के प्रसिद्ध गुफा मंदिर में पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज़ों के साथ हिंदू धर्म में वापसी की। आज घर वापसी के बाद शुभम ने मंत्री विश्वास सारंग के प्रति आभार व्यक्त किया है। मंत्री विश्वास सारंग का कहना है कि प्रदेश में जबरन धर्म परिवर्तन और लव जिहाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसी हरकत करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
Jharkhand Assembly के बाहर विपक्ष के हंगामे पर सत्तापक्ष का जोरदार निशाना
सोमवार को सदन में किसानों के मुद्दे को लेकर विपक्ष ने हंगामा किया. सदन के तुरंत बाद कैबिनेट की बैठक में सरकार ने धान क्रय की राशि और फंड दोनो आवंटित कर दिया. बावजूद इसके न सिर्फ विपक्ष बल्कि सत्ता पक्ष के कई लोगों के मन में कई सवाल दिखे.. इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष के वरिष्ठ विधायक उदय शंकर सिंह से देखें हमारे संवाददाता मधुकर आनंद की ये एक्सक्लूसिव बातचीत...





