Bharat Express DD Free Dish

Karauli Sarkar: बाबा के तंत्र-मंत्र को डॉक्टर का ‘चैलेंज’ करौली सरकार पर क्यों हुई FIR ?

कानपुर में करौली धाम के बाबा संतोष भदौरिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है. संतोष सिंह पर नोएडा के डॉक्टर सिद्धार्थ चौधरी ने मारपीट और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है. डॉक्टर सिद्धार्थ ने कहा, सोशल मीडिया पर बाबा के चमत्कार देखे थे. जिसके बाद मैं अपने परिवार को लेकर आश्रम गया. लेकिन चमत्कार नहीं दिखा, जब मैंने मना किया तो बाबा गुस्सा हो गए. इसके बाउंसर धक्कामुक्की करने लगे. कानपुर के डीसीपी साउथ का कहना है कि फिलहाल सिद्धार्थ चौधरी केस की पड़ताल पर पूरा फोकस है. मामले ने तूल पकड़ा तो करौली बाबा की क्राइम कुंडली भी सामने आ गई.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read