Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

PM मोदी के Mann Ki Baat का आज 100वां एपिसोड, UN हेडक्वॉर्टर और लंदन में होगा टेलीकास्ट

Mann Ki Baat 100th Episode: इस कार्यक्रम को लेकर बीजेपी ने बड़े स्तर पर तैयारियां की हैं. विभिन्न राज्यों में पार्टी ने मन की बात सुनने के लिए खास आयोजन किया है.

mann ki baat

'मन की बात' कार्यक्रम में पीएम मोदी

Mann Ki Baat 100th Episode: पीएम नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ (Mann Ki Baat) की 100वीं कड़ी का संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा. साथ ही यूनाइटेड किंग्डम में लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग भी रविवार को सुबह स्थानीय समयानुसार 6:30 बजे पीएम मोदी के ‘मन की बात’ के 100वें एपिसोड की स्पेशल स्क्रीनिंग करेगा. ‘मन की बात’ का 100वां एपिसोड आज यानी रविवार सुबह 11 बजे प्रसारित किया जाएगा.

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने ट्वीट किया, ‘‘ऐतिहासिक क्षण के लिए तैयार हो जाइए. प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 100वीं कड़ी का संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के ‘ट्रस्टीशिप काउंसिल चैंबर’ में 30 अप्रैल को सीधा प्रसारण किया जाएगा.’’

संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में होगा लाइव टेलीकास्ट

बता दें कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम तीन अक्टूबर 2014 को शुरू हुआ था और यह हर महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित होता है. 30 मिनट के इस कार्यक्रम की 100वीं कड़ी 30 अप्रैल को भारतीय समयानुसार पूर्वाह्न 11 बजे और न्यूयार्क में शनिवार देर रात डेढ़ बजे प्रसारित होगी. संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व घटना होगी.

भारत के स्थायी मिशन ने कहा, ‘‘ ‘मन की बात’ एक मासिक राष्ट्रीय परंपरा बन गया है, जो लाखों लोगों को भारत की विकास यात्रा में भाग लेने के लिए प्रेरित करता है.’’ न्यूयॉर्क में भारतीय महावाणिज्य दूतावास भी सामुदायिक संगठनों के साथ मिलकर एक विशेष कार्यक्रम के दौरान न्यूजर्सी में भारतीय-अमेरिकियों और प्रवासी समुदाय के सदस्यों के लिए ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 100वी कड़ी के प्रसारण की व्यवस्था करेगा.

ये भी पढ़ें: काशी की तर्ज पर बिठुर से गंगा बैराज तक क्रूज और सी प्लेन चलाने की तैयारी, जानें क्या है प्लान ?

वहीं इस कार्यक्रम को लेकर बीजेपी ने बड़े स्तर पर तैयारियां की हैं. विभिन्न राज्यों में पार्टी ने मन की बात सुनने के लिए खास आयोजन किया है. दिल्ली, यूपी, बिहार, बिहार समेत तमाम राज्यों में पार्टी के कार्यकर्ता और नेता इस दिन को खास बनाने में जुटे हैं.

भाजपा की झारखंड इकाई ने रविवार को प्रसारित होने वाले पीएम मोदी के ‘मन की बात’ की 100वें एपिसोड को नौ हजार स्थानों पर सुनने की व्यवस्था की है. विभिन्न वर्गों के लोग जैसे डॉक्टर, वकील, प्रोफेसर, चार्टर्ड एकाउंटेंट, मजदूर और छात्र इस कार्यक्रम को सुनेंगे. वहीं इसके प्रसारण से एक दिन पहले पार्टी ने राज्य के अलग-अलग जिलों में दीपोत्सव मनाया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital