Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

सेंट्रल टेक्सास में भारी बारिश के कारण आई भीषण बाढ़, 13 लोगों की हुई मौत, 20 से अधिक बच्चे लापता

टेक्सास के लेफ्टिनेंट गवर्नर डैन पैट्रिक ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि टेक्सास के एक प्राइवेट क्रिश्चियन समर कैंप मिस्टिक में लगभग 23 बच्चे अभी भी लापता हैं. इस कैंप में लगभग 750 बच्चे रहते हैं.

13 people died floods Central Texas

सेंट्रल टेक्सस में बाढ़ से 13 लोगों की मौत

सेंट्रल टेक्सास में भारी बारिश के कारण आई भीषण बाढ़ में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक बच्चे लापता हो गए. ये बच्चे ग्वाडालूप नदी के किनारे समर कैंप में भाग लेने के लिए गए थे.

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, टेक्सास के लेफ्टिनेंट गवर्नर डैन पैट्रिक ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि टेक्सास के एक प्राइवेट क्रिश्चियन समर कैंप मिस्टिक में लगभग 23 बच्चे अभी भी लापता हैं. इस कैंप में लगभग 750 बच्चे रहते हैं.

आसपास चलाया जा रहा कई खोजी अभियान

उन्होंने कहा कि कम से कम 14 हेलीकॉप्टर, 12 ड्रोन और 500 से ज्यादा लोग कैंप के आसपास खोज अभियान चला रहे हैं और कई वयस्कों और बच्चों को बचाया गया है.

ये भी पढ़ें- अमेरिका में ट्रंप ने ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ पर किए हस्ताक्षर, बताया नए स्वर्ण युग की शुरुआत

13 लोगों की हुई मौत

केर काउंटी के शेरिफ लैरी लेइथा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस भीषण बाढ़ के कारण काउंटी में कम से कम 13 लोगों की मौत हुई है और कई लोग अभी भी लापता हैं. लेइथा ने कहा कि उन्हें आशंका है कि काउंटी में और भी मौतें दर्ज की जा सकती हैं.

केरविले सिटी मैनेजर डाल्टन राइस ने कहा, “हम अभी भी सक्रिय रूप से उन लोगों की तलाश कर रहे हैं जो बाहर हैं और जिन्हें मदद की जरूरत है.”

मोबाइल फोन पर भेजा गया आपातकालीन अलर्ट

स्थानीय समयानुसार सुबह 4 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे) नेशनल वेदर सर्विस ने फ्लैश फ्लड  की चेतावनी दी है और नदी के किनारे रहने वाले निवासियों और कैंप में रहने वालों के मोबाइल फोन पर आपातकालीन अलर्ट भी भेजा है.

सर्विस ने यह भी चेतावनी दी कि ग्वाडालूप नदी में पानी की एक और बड़ी लहर आगे बढ़ रही है, जिससे बाढ़ की स्थिति और घातक हो सकती है.

राष्ट्रीय मौसम सेवा ने बताया कि ग्वाडालूप नदी का जलस्तर केर काउंटी में रातों रात रात 7.5 फीट (लगभग 2.3 मीटर) से बढ़कर लगभग 30 फीट तक पहुंच गया है और शुक्रवार दोपहर को स्प्रिंग ब्रांच में इसके 34 फीट तक पहुंचने की उम्मीद है.

कारें, कैंपर और मोबाइल घर बहे

ऑनलाइन वीडियो में देखा जा सकता है कि काउंटी में ग्वाडालूप नदी के तेजी से बढ़ने के कारण कारें, कैंपर और मोबाइल घर बह गए.

टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने एक्स पर कहा कि राज्य बाढ़ से निपटने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल कर रहा है. उन्होंने कहा, “हमारी प्राथमिकता तत्काल लोगों की जान बचाना है.”

बता दें कि शुक्रवार दोपहर तक मध्य टेक्सास में पांच लाख से अधिक लोग फ्लैश फ्लड चेतावनी के दायरे में थे.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital