Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

लेबनान पर इजरायली हवाई हमले में 24 की मौत, 19 घायल

Israeli Air Strikes: गुरुवार को लेबनान के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में इजरायली हवाई हमलों में 24 लोगों की मौत हो गई और 19 लोग घायल हो गए।

Israeli air strikes

लेबनान पर इजरायली हवाई हमले.

Dipesh Thakur Edited by Dipesh Thakur

Israeli Air Strikes: गुरुवार को लेबनान के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में इजरायली हवाई हमलों में 24 लोगों की मौत हो गई और 19 लोग घायल हो गए. यह जानकारी लेबनान के सरकारी और सैन्य सूत्रों ने दी.

लेबनान के सैन्य सूत्रों के अनुसार, इजरायली लड़ाकू विमानों और ड्रोन ने दक्षिणी लेबनान में 35 और पूर्वी हिस्से में 12 हवाई हमले किए. इनमें से एक हमला पूर्वी लेबनान के बेका घाटी में एक मोटरसाइकिल को निशाना बनाकर किया गया. लेबनान में राहत दल, जैसे कि सिविल डिफेंस, लेबनानी रेड क्रॉस और इस्लामिक हेल्थ अथॉरिटी, अभी भी तबाह घरों के मलबे को हटा रहे हैं और लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं.

हिज़्बुल्लाह और इजरायली सेना के बीच टकराव जारी

सैन्य सूत्रों का कहना है कि तीसरे दिन भी हिज़्बुल्लाह और इजरायली सेना के बीच टकराव जारी हैं. इजरायली सेना पूर्वी किनारे से खियाम गांव के केंद्र तक बढ़ने की कोशिश कर रही है, लेकिन अभी तक वे खियाम के केंद्र तक नहीं पहुंच सके हैं. खियाम दक्षिणी लेबनान की सीमा पर स्थित हिज़्बुल्लाह का एक प्रमुख गढ़ माना जाता है.

इस बीच, हिज़्बुल्लाह ने अपने बयान में कहा कि उसके सदस्यों ने कई इजरायली ठिकानों पर रॉकेट से हमला किया. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सैन्य सूत्रों ने बताया कि लेबनानी सेना ने देखा कि दर्जनों रॉकेट और तोपों के गोले लेबनान से उत्तरी इजराइल और खियाम के पूर्वी और दक्षिणी किनारों की तरफ दागे गए.

लेबनानी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 8 अक्टूबर 2023 को युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक इजरायली हमलों में 2,867 लोगों की मौत हो चुकी है और 13,047 लोग घायल हो गए हैं.

23 सितंबर से, इजराइली सेना ने हिज़्बुल्लाह के साथ तनाव के कारण लेबनान पर हवाई हमले बढ़ा दिए हैं. इसी महीने इजरायल ने अपनी उत्तरी सीमा पार कर लेबनान में जमीनी कार्रवाई भी शुरू की है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital