Mexico Fire: लॉस मोचिस के ‘प्लाजा फिएस्टा लास पाल्मास’ में हुई इस दर्दनाक घटना में अब तक पांच लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और दर्जनों लोग घायल हैं. बचाव कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया, लेकिन मॉल के बड़े हिस्से को भारी नुकसान पहुँचा है. फिलहाल प्रशासन आग लगने के सही कारणों की जांच कर रहा है और घायलों का स्थानीय अस्पतालों में इलाज जारी है.
5 लोगों की मौत
मैक्सिको के सिनालोआ राज्य स्थित लॉस मोचिस शहर से एक दुखद खबर सामने आई है. यहां के ‘प्लाज़ा फिएस्टा लास पाल्मास’ (Plaza Fiesta Las Palmas) शॉपिंग मॉल में गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे भीषण आग लग गई. स्थानीय अधिकारियों और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई है.
कई लोग बुरी तरह झुलसे
मेयर ने जानकारी दी कि घटनास्थल पर 12 से अधिक लोगों का इलाज किया गया, जिनमें से कई की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कुछ घायल व्यक्ति खुद से भी इलाज के लिए अस्पतालों में पहुंचे हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कई पीड़ित बुरी तरह झुलस गए हैं.
ऑपरेशन की स्थिति अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं
आग लगने के बाद मॉल के अलग-अलग हिस्सों में लोगों के फंसे होने की खबरें मिली थीं. हालांकि शाम 4:50 बजे तक दमकल कर्मियों ने आग पर काफी हद तक काबू पा लिया था, लेकिन सर्च ऑपरेशन की स्थिति अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है. ड्रोन फुटेज में मॉल के एक बड़े हिस्से को आग की लपटों में घिरा देखा गया. फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है और नुकसान का आकलन जारी है.
यह भी पढ़ें: सम्राट चौधरी कैबिनेट का पूरा X-Ray: महिला आरक्षण पर ‘कैंची’, सवर्ण-OBC को बराबर हक
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



