Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

अफगानिस्तान में भीषण सड़क हादसा, प्रवासियों को ले जा रही बस ट्रक से टकराई, आग लगने से 71 लोग जिंदा जले

अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में मंगलवार रात को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें 17 बच्चों सहित 71 लोगों की मौत हो गई. वहीं दुर्घटना में चोटिल हुए कुछ अन्य लोगों का इलाज अस्पताल में अभी चल रहा है.

अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में मंगलवार रात को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें 17 बच्चों सहित 71 लोगों की मौत हो गई. वहीं दुर्घटना में चोटिल हुए कुछ अन्य लोगों का इलाज अस्पताल में अभी चल रहा है.

यह हादसा तब हुआ जब ईरान से निर्वासित अफगान प्रवासियों से भरी एक बस सड़क पर जा रही थी, जो ट्रक और मोटरसाइकिल से टकरा गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई. टकराने के बाद बस में भीषण आग लग गई, जिसके कारण 71 लोगों की मौत हो गई.

प्रांतीय सरकार के अधकारी ने की पुष्टि

प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता अहमदुल्लाह मुत्ताकी ने एक्स पर एक पोस्ट में मृतकों की संख्या की पुष्टि की और इस सड़क हादसे को हाल के दिनों की सबसे भीषण सड़क दुर्घटनाओं में से एक बताया. उन्होंने लिखा, “हेरात में बस एक ट्रक और मोटरसाइकिल से टकरा गई, जिसके परिणामस्वरूप 71 लोग शहीद हो गए.”

इस सड़क हादसे का वीडियो व्यापक रूप से सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि आग ने किस तरह बस को अपनी चपेट में ले रखा है, जिसे देख आस-पास के खडे़ लोग दहश्त में दिखाई पड़ रहे हैं.

प्रांतीय अधिकारी मोहम्मद यूसुफ सईदी ने स्थानीय मीडिया को बताया कि बस ईरान से निर्वासित अफ़गानों को लेकर काबुल जा रही थी. सईदी ने ईरान में प्रवेश के प्रमुख बिंदु का ज़िक्र करते हुए कहा, “सभी यात्री प्रवासी थे, जो इस्लाम क़ला से वाहन में सवार हुए थे.

ये भा पढ़ें: पाकिस्तान में मूसलाधार बारिश का कहर, अब तक 657 लोगों की मौत

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital