Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

अमेरिका एयर शो में हादसा: दो ग्राउलर जेट हवा में टकराए, चारों पायलट सुरक्षित

Idaho fighter jet crash: इडाहो के माउंटेन होम एयरफोर्स बेस पर एयर शो के दौरान दो अमेरिकी ग्राउलर फाइटर जेट हवा में टकरा गए. हादसे के बाद एयरबेस को लॉकडाउन कर दिया गया और कार्यक्रम रद्द कर दिया गया. चारों पायलट सुरक्षित बाहर निकल गए.

Idaho fighter jet crash: अमेरिका के इडाहो स्थित माउंटेन होम एयरफोर्स बेस पर आयोजित एयर शो के दौरान बड़ा हादसा हुआ. नौसेना के दो EA-18G ग्राउलर फाइटर जेट्स करतब दिखाते समय हवा में आपस में टकरा गए. टक्कर के बाद एयरबेस को तुरंत लॉकडाउन कर दिया गया और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.

आसमान में हुआ धमाका

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना दोपहर करीब 12:30 बजे हुई. टकराव के बाद विमानों के टुकड़े हवा में बिखर गए और कुछ ही देर में काले धुएं का गुबार आसमान में फैल गया. अधिकारियों ने बताया कि दोनों जेट एयरबेस से लगभग दो मील दूर जाकर गिरे.

चमत्कारिक रूप से बच गए पायलट

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि टक्कर के बाद विमान टूटते हुए नीचे गिरते हैं. लेकिन इस भयावह दृश्य के बीच राहत की खबर आई. कुछ सेकेंड बाद आसमान में चार पैराशूट दिखाई दिए. शो के उद्घोषक ने दर्शकों को बताया कि सभी चारों क्रू मेंबर्स सुरक्षित रूप से इजेक्ट कर चुके हैं और वे सुरक्षित हैं.

कार्यक्रम रद्द, जांच शुरू

एयरबेस प्रवक्ता ने बताया कि हादसे के बाद तुरंत आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंच गईं और जांच शुरू कर दी गई है. रविवार को होने वाले बाकी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया. यह एयर शो आठ साल बाद आयोजित किया जा रहा था और आयोजक पिछले दो साल से इसकी तैयारियों में लगे थे.

ये भी पढ़ें-43 साल बाद नॉर्वे में भारत का डंका! आज से पीएम मोदी का ऐतिहासिक दौरा, नॉर्डिक समिट में लेंगे हिस्सा

पुराने हादसों की यादें ताजा

इस दुर्घटना ने माउंटेन होम एयरबेस पर पहले हुए हादसों की याद दिला दी. साल 2018 में यहां एक हैंग ग्लाइडर पायलट रनवे पर क्रैश हुआ था, जिसमें उसकी मौत हो गई थी. वहीं 2003 में एक थंडरबर्ड जेट भी यहां दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, हालांकि उस समय पायलट सुरक्षित बाहर निकल गया था.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital