Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Russia: सखालिन आइलैंड पर गैस विस्फोट, ध्वस्त हुआ अपार्टमेंट का ब्लॉक, 4 बच्चों समेत 9 की मौत

रूस के सखालिन आइलैंड पर एक हादसे में 4 बच्चों समेत 9 लोगों की मौत हो गई है जबकि 1 अभी लापता बताया जा रहा है. इस घटना में अपार्टमेंट का एक ब्लॉक ही ध्वस्त हो गया.

Russia

जबदस्त विस्फोट

Russia:  रूस में सखालिन आइलैंड पर बड़ा गैस विस्फोट हुआ है. इस हादसे में 9 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है. मरने वालों में 4 बच्चे भी शामिल हैं. तो वहीं एक व्यक्ति अभी लापता बताया जा रहा है. वहीं, रूस (Russia) की जांच समिति ने कहा है कि वो इस घटना के कारणों की जांच कर रही है.

ये हादसा शनिवार हुई, जहां रूस (Russia) के प्रशांत द्वीप के सखालिन में एक पांच मंजिला अपार्टमेंट ब्लॉक आंशिक रूप से गिर गया. इसके मलबे में दबने से 9 लोगों की मौत हो गई है और एक व्यक्ति अभी भी लापता है, जिसकी तलाश जारी है. घटना के तुरंत बाद सभी आपातकालीन सेवाएं जारी कर दी गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि ये हादसा सुबह साढ़े पांच बजे हुआ. सरकार की ओर से विस्फोट से प्रभावित निवासियों को अस्थायी आश्रय की पेशकश की गई है. जिन परिवारों ने अपना घर खो दिया उन्हें आर्थिक मदद दिया जाएगा।

गैस सिलेंडर फटने से हुआ ये हादसा

आपको बता दें कि, ये विस्फोट गैस सिलेंडर के फटने से हुआ है. धमाका इतना जोरदार था कि अपार्टमेंट के ब्लॉक को ही ध्वस्त कर दिया. मीडिया रिपोर्स के अनुसार ये हादसा खाना पकाने वाला सिलेंडर चूल्हे से जुड़ा हुआ था और ये 20 लीटर का गैस सिलेंडर था.

ये भी पढ़ें : UNSC में ब्रिटेन के बाद अब फ्रांस ने भी किया भारत के स्थायी सदस्यता का समर्थन

दो सप्ताह पहले भी हुआ था हादसा

गौरतलब है कि दो सप्ताह पहले रूस के कोस्त्रोमा में एक कैफे में आग लगने की वजह से 15 लोगों की मौत हो गई थी. आपातकालीन जांच अधिकारियों ने हादसे को लेकर कहा था कि कैफे में सुबह के समय एक विवाद के दौरान किसी ने फ्लेयर गन का इस्तेमाल किया, जिससे आग लग गई. हालांकि इस घटना में रेस्क्यू टीम ने 250 लोगों को बाहर निकाला था. कोस्त्रोमा उत्तरी मॉस्को से करीब 340 किलोमीटर दूर स्थित है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest