Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

ऑस्ट्रेलिया में बनेगा ‘लिटिल इंडिया’, लाखों भारतीयों का यहां पर है बसेरा

ऑस्ट्रेलिया जाने वाला हर भारतीय एक बार इस इलाके से होकर जरूर जाता है. भारत के लोगों को यह जगह बेहद पसंद आती है और वे अपना आधा ट्रिप इसी प्लेस पर बिताते हैं.

pm modi and australian pm (1)

पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथोनी अल्बनीज

पीएम नरेंद्र मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एक तरफ, जहां भारतीय समुदाय उनके स्वागत में उमड़ पड़ा. वहीं ऑस्ट्रेलिया के पीएम अल्बनीज ने भी भारतीय समुदाय की जमकर तारीफ की. इस दौरान उन्होंने बड़ा ऐलान किया और कहा, “पीएम मोदी और मैंने हैरिस पार्क में “लिटिल इंडिया” गेटवे के लिए एक पट्टिका का अनावरण किया है.”

इस ऐलान के बाद सिडनी के उपनगर हैरिस पार्क को ‘लिटिल इंडिया’ के नाम से जाना जाएगा. सिडनी की तीन सड़कों को सामूहिक रूप से मिलाकर इसे लिटिल इंडिया नाम दिया जा रहा है.

ऑस्ट्रेलिया जाने वाला हर भारतीय एक बार इस इलाके से होकर जरूर जाता है. भारत के लोगों को यह जगह बेहद पसंद आती है और वे अपना आधा ट्रिप इसी प्लेस पर बिताते हैं. यहां भारतीय समुदाय के लोग अपने त्योहारों को धूमधाम से मनाते हैं. एक अनुमान के अनुसार, यहां रहने वाला हर दूसरा इंसान भारतीय है. ऑस्ट्रेलिया में भारत का अनुभव करने वाले पर्यटक एक बार जरूर यहां सैर करने के लिए आते हैं.

यहां कई भारतीयों के किराना स्टोर, शॉप, कपड़ों के अलावा गहनें की दुकानें भी हैं. इसके अलावा यहां पर कई भारतीयों के तो यहां कैफे और रेस्तरां भी हैं. ऑस्ट्रेलिया में रह रहे लोगों को यहां का स्ट्रीट फूड बहुत पसंद आता है और यहां लोग हर रोज हजारों की संख्या में आते हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital