Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

ऑस्ट्रेलियाई शहर को मिला पहला भारतीय मूल का लॉर्ड मेयर, जानें कौन है ये शख्स

भारतीय मूल के समीर पांडेय को ऑस्ट्रेलिया के शहर पैरामाटा का मेयर चुना गया है. पीएम मोदी ने भी अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर समीर पांडेय का जिक्र किया.

Indian-origin man created history in Australia

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के शख्स ने रच डाला इतिहास

Australia : भारतीय मूल के समीर पांडे को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में सिटी ऑफ पररामट्टा काउंसिल ने सोमवार को अपना लॉर्ड मेयर चुन लिया है. आपको बता दें यह पहली बार है जब कोई भारतीय मूल का व्यक्ति ऑस्ट्रेलिया में इस पद पर पहुंचा है. इसके साथ ही एक बार फिर भारतीय मूल के व्यक्ति ने इतिहास रच दिया है. इस पद के लिए समीर पांडे का चुनाव उस समय हुआ है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन देशों के दौरे पर ऑस्ट्रेलिया गए थे. अपनी नई भूमिका के बारे में बात करते हुए, समीर पांडे ने उत्साह व्यक्त करते हुऐ कहा कि वह अपने नेतृत्व में पररामट्टा को अधिक टिकाऊ और विकसित बनाना चाहते हैं. उन्होंने पीएम मोदी की सिडनी यात्रा के बारे में भी बात की और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के निरंतर विकास के बारे में आशा व्यक्त की.

कौन हैं समीर पांडेय

दरअसल समीर पांडे पहली बार 2017 में परिषद के लिए चुने गए थे. जबकी 2022 में, वह भारतीय उपमहाद्वीप से परमट्टा के पहले डिप्टी लॉर्ड मेयर बने। वह पार्षद डोना डेविस एमपी की जगह लेंगे, जिन्होंने पररामत्ता के लिए राज्य सदस्य के रूप में उनके चुनाव के बाद भूमिका से इस्तीफा दे दिया था. आपको बता दें करीब बीस साल पहले ऑस्ट्रेलिया पहुंचे समीर पांडेय आईटी विशेषज्ञ के साथ-साथ उद्योगपति हैं, जो एक इंजिनियर के रूप में आस्ट्रेलिया आये थे. वह लेबर पार्टी के सदस्य हैं और विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं, जिसमें वह बहुत मामूली अंतर से हारे थे.

इसे भी पढ़ें: पेसिफिक आईलैंड देशों में बढ़ा भारत का ऐतबार, PM मोदी का चीन पर कटाक्ष, कहा- मुश्किल में जो काम आए, वही सच्चा दोस्त

क्या बोले समीर पांडेय 

अपनी नई भूमिका के बारे में बात करते हुए, समीर पांडेय  ने  कहा, “मैं जब ऑस्ट्रेलिया आया था तब सपने में भी नहीं सोचा था कि मेरा सफर यहां तक का होगा. मैं अपनी नई भूमिका को लेकर उत्साहित हूं. मैं लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा.” उन्होंने पीएम मोदी की सिडनी यात्रा के बारे में भी बात की. कहा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के निरंतर विकास होते रहे, मुझे उम्मीद है कि पीएम मोदी के अपने नेतृत्व में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच संबंध और आगे बढ़ेंगे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital