Bharat Express DD Free Dish

नेपाल में बालेन युग का आगाज! हिंदू और बौद्ध रीति-रिवाज से 27 मार्च को लेंगे पीएम पद की शपथ

Balen Shah Nepal PM: बालेंद्र शाह को अपनी संसदीय दल का नेता चुन लिया गया है. वो 27 मार्च को लेंगे पीएम पद की शपथ लेंगे. आरएसपी ने बालेंद्र शाह को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाकर चुनाव लड़ा था.

Balen Shah Nepal PM

Balen Shah Nepal PM: नेपाल में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) ने गुरुवार को वरिष्ठ नेता बालेंद्र शाह को अपनी संसदीय दल का नेता चुना. जिसके बाद उनके देश के नए प्रधानमंत्री बनने की राह साफ हो गई है. वो 27 मार्च को लेंगे पीएम पद की शपथ लेंगे.

पार्टी ने बालेंद्र शाह को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाकर चुनाव लड़ा था. बालेंद्र शाह ने पांच मार्च के संसदीय चुनावों में शानदार जीत हासिल की और प्रतिनिधि सभा की 275 सीटों में से 182 सीटें जीतीं.

शुक्रवार को राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल के समक्ष हिंदू रीति-रिवाज के तहत आयोज‍ित एक विशेष कार्यक्रम में बालेंद्र शाह प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे.

काठमांडू के मेयर रह चुके हैं बालेंद्र शाह

आरएसपी की केंद्रीय समिति ने गुरुवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया कि बालेंद्र शाह काठमांडू महानगरपालिका के मेयर रह चुके हैं, उन्हें संसदीय दल का नेता नियुक्त किया जाए. यह कदम विधायकों के शपथ ग्रहण समारोह के बाद लागू होगा.

पार्टी के विधान अनुसार केवल संसदीय दल का नेता ही प्रधानमंत्री बन सकता है.

182 विधायकों ने दिया समर्थन

28 दिसंबर 2022 को आरएसपी अध्यक्ष रबी लामिछाने और शाह के बीच हुई सहमति के अनुसार, पार्टी ने अपने 182 विधायकों के समर्थन के साथ शाह को प्रधानमंत्री पद के लिए औपचारिक रूप से अनुमोदित किया.

चुनावों में शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को 49,614 वोटों के बड़े अंतर से हराया. बालेंद्र शाह को 68,348 वोट मिले, जबकि ओली को 18,734 वोट मिले. यह 1991 के बाद से नेपाल के संसदीय चुनावों में किसी भी उम्मीदवार की ओर से प्राप्त सबसे अधिक वोटों की संख्या है.

शपथ लेते ही रचेंगे इतिहास

बालेंद्र शाह प्रधानमंत्री पद की शपथ सामान्य प्रथा से अलग तरीके से लेंगे. समारोह 12:34 बजे निर्धारित किया गया है. इस दौरान सात शंख वादक शंखनाद करेंगे. यह एक ऐसा अनुष्ठान है जिसके बारे में माना जाता है कि यह किसी भी शुभ कार्य की सफलता सुनिश्चित करता है.

शपथ ग्रहण के समय अन्य अनुष्ठान भी किए जाएंगे. 108 बटुक (वैदिक पुरोहित) स्वस्ति शांति का पाठ करेंगे, जबकि 16 बौद्ध भिक्षु अष्टमंगल का जाप करेंगे, जिन्हें हिंदू और बौद्ध परंपराओं में शुभ माना जाता है.

2022 में ली राजनीति में एंट्री

बालेंद्र शाह ने 2022 में राजनीति में प्रवेश किया, जब उन्होंने काठमांडू के मेयर पद के लिए स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा और जीत हासिल की.

27 अप्रैल 1990 को काठमांडू में मधेसी परिवार में जन्मे शाह ने प्रारंभिक शिक्षा काठमांडू में पूरी की और बाद में भारत की विश्वेश्वरैया टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से संरचनात्मक अभियांत्रिकी में मास्टर डिग्री हासिल की.

ये भी पढ़ें- TMC का M+M फॉर्मूला! ओवैसी-हुमायूं गठबंधन से ‘ममता दीदी’ की मुश्किलें बढ़ीं, मुस्लिम वोट बैंक पर कितना असर पड़ेगा? पढ़ें- EXPLAINER

मेयर के रूप में किया जबरदस्त काम

उनकी इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि ने उन्हें अवसंरचना, शहरी विकास और सार्वजनिक कार्यों की व्यावहारिक समझ दी, जिसने उन्हें काठमांडू महानगरपालिका के मेयर के रूप में उनके प्रशासनिक दृष्टिकोण को आकार देने में मदद की.

बालेंद्र शाह की यात्रा एक नई पीढ़ी के राजनेता के उदय को दर्शाती है, जो हाल के वर्षों में तेजी से नेपाल के राष्ट्रीय राजनीतिक परिदृश्य में उभरे हैं.

(IANS के इनपुट पर आधारित)



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read