दुनिया

इन देशों में बच्चे पैदा करने पर सरकार देती हैं लाखों का इनाम, कई देश में मिलता है दूध-डायपर तक …

Best Countries For Family Planning: जिस तरह से महंगाई बढ़ती जा रही है, लोगों के सामने सबसे बड़ी चुनौती बच्चों को जन्म देना और शिक्षा के जरिए उनका पालन-पोषण करना है. पहले घरों में कई बच्चे बड़े हो जाते थे, लेकिन अब महंगाई के कारण घरों में बच्चों की संख्या कम होने लगी है. ऐसे में अगर आप बिना ज्यादा मेहनत किए बच्चों की परवरिश करना चाहते हैं तो कुछ देश ऐसे हैं जहां सरकार इसमें मदद करती है.

जापान

एशियाई देश जापान में बूढ़ी होती आबादी को देखने के बाद यह देश आबादी बढ़ाने के लिए नई योजनाएं लेकर आया है. जापान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यहां के लोगों की शादी और रिलेशनशिप में दिलचस्पी कम होती जा रही है. ऐसे में यहां की सरकार बच्चों के जन्म को बढ़ावा देने के लिए बच्चे के जन्म पर नकद इनाम देती है. यहां बच्चे के जन्म पर 6 लाख रुपए दिए जाते हैं.

रूस

बच्चों के जन्म पर इनाम की रकम देने वालों में रूस का नाम भी शामिल है. यहां 12 सितंबर को सिर्फ इसलिए सार्वजनिक अवकाश दिया जाता है ताकि लोगों को संतान हो सके. इस दिन से ठीक 9 महीने बाद जब बच्चे का जन्म होता है तो परिवार को घर-गाड़ी या इलेक्ट्रॉनिक सामान उपहार में दिया जाता है. महिलाओं को दूसरे और तीसरे बच्चे को जन्म देने पर करीब 7 लाख का इनाम दिया जाता है.

इटली

यूरोपीय देश इटली में भी घटती आबादी से निपटने के लिए सरकार आर्थिक मदद करती है और जरूरत पड़ने पर बच्चे का पूरा खर्चा भी सरकार उठाती है.  यहां पर समय-समय पर लोगों को अधिक बच्चे पैदा करने के लिए जागरूक भी किया जाता है.

रोमानिया

अब वो देश, जहां सरकार बच्चे पैदा न करने वाले कपल्स पर ज्यादा टैक्स लगाती है. रोमानिया में बच्चों को जन्म देने पर लोगों को टैक्स में छूट मिलती है, जबकि जन्म नहीं देने वालों पर 20 फीसदी ज्यादा टैक्स लगता है. वहीं, हांगकांग में साल 2013 के बाद शादीशुदा जोड़ों को बच्चे के जन्म पर ईनाम दिया जाता है.

ये भी पढ़ें- फारस की खाड़ी में ड्रैगन के बढ़ते दखल के बीच ईरान ने भारत को दिया ये प्रस्ताव

बेलारूस

बेलारूस की सरकार बच्चे के जन्म के बाद 3 साल तक परिवार को पैसे देती है। जन्म के बाद 1 लाख 28 हजार रुपये दिए जाते हैं. इस एकमुश्त रकम के बाद उन्हें 3 साल तक हर महीने 18 हजार रुपये दिए जाते हैं. यह राशि माता-पिता के खाते में जाती है, ताकि बच्चे को दूध, डायपर या अन्य किसी चीज की कमी का सामना न करना पड़े.

फिनलैंड

फिनलैंड में साल 2013 से लेस्तिजारवी नगरपालिका में बेबी बोनस की भी शुरुआत की गई थी, जिसके तहत बच्चे के पैदा होते ही उसे करीब 7 लाख 86 हजार रुपये दिए जाते थे. इन देशों में लोगों को इस तरह के बोनस के जरिए जनसंख्या बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है क्योंकि जमीन की तुलना में बहुत कम लोग हैं।.

Dimple Yadav

Recent Posts

इमरान मसूद बोले- ‘क्या हम चुनाव का मजाक बना रहे हैं?’, सपा के मेनिफेस्टो पर भी उठाए सवाल

Imran Masood On SP: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने यूपी चुनाव में 60 सीटों पर…

11 minutes ago

दिल्ली हाई कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) नेता सौरभ दास द्वारा विदेश जाने मांग वाली याचिका पर केंद्र सरकार से मांगा जवाब

दिल्ली हाई कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेता सौरभ दास की विदेश यात्रा…

25 minutes ago

IAS शिखर अग्रवाल को मिलेगी राहत या जारी रहेगी ACB जांच? सुप्रीम कोर्ट में 28 नवंबर को होगी अहम सुनवाई

राजस्थान के वरिष्ठ IAS अधिकारी शिखर अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. 64 विला खरीदने…

35 minutes ago

50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, न्याय संहिता का जिक्र: संविधान दिवस पर पीएम मोदी

PM Awas Yojana: संविधान दिवस पर पीएम मोदी का लेख: उन्होंने कहा कि कैसे 50…

46 minutes ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले ‘रामायण’ के रणबीर कपूर और साई पल्लवी, टीम ने शेयर की खास तस्वीर

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' रिलीज के बाद से ही लगातार चर्चा में है. इस…

1 hour ago

‘युवा समझें सत्ता की लालची और संविधान-विरोधी सोच वाली सरकार किस स्तर तक जा सकती है’, कांग्रेस पर प्रधानमंत्री मोदी का हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए संविधान के…

1 hour ago