सांकेतिक तस्वीर (साभार-X)
BLA Attack In Balochistan: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में पाक सेना के खिलाफ BLA (बलूच लिबरेशन आर्मी) के हमले जारी हैं. कल मंगलवार 30 सितंबर को क्वेटा में जहां बम विस्फोट में 10 लोगों की मौत हो गई. तो वहीं मंगलवार को ही बलूचिस्तान के अलग-अलग इलाकों में पाकिस्तानी सेना के 6 जवानों को BLA ने मार गिराया.
बलूच लिबरेशन आर्मी ने दावा किया है कि उसके लड़ाकों ने आधुनिक हथियारों से पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए पाक सेना के 6 कर्मियों को मार गिराया. BLA के द्वारा इसे पाकिस्तानी सेना के खिलाफ ‘आजादी की लड़ाई’ बताया है.
BLA ने ली हमले की जिम्मेदारी
इन हमलों की जिम्मेदारी लेते हुए BLA ने कहा कि उनके लड़ाकों ने कलात के जवाह क्षेत्र में भयंकर हमला किया. जिसमें पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान उठाना पड़ा. जिसकी वजह से पाकिस्तानी सेना को पीछे हटने के लिए मजबूर होना पड़ा.
BLA ने कहा कि उसके स्वतंत्रता सेनानियों ने कलात और तुर्बत में दो अलग-अलग जगहों पर पाकिस्तानी सेना को निशाना बनाते हुए हमला किया. इन हमलों में पाकिस्तानी सेना के 6 जवानों की मौत हुई है.
तुर्बत में एक पाकिस्तानी जवान शहीद
बलूच लिबरेशन आर्मी ने तुर्बत में हुए हमलों के बारे में बताते हुए कहा कि BLA के स्वतंत्रता सेनानियों ने तुर्बत के अबसार इलाके में एक सैन्य चौकी पर ग्रेनेड हमला किया. हालांकि इस हमले में कितने पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हुई है इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है. लेकिन BLA ने कहा है कि तुर्बत के इस हमले में पाकिस्तानी सेना के कई जवान हताहत हुए हैं और संपत्तियों को भी भारी नुकसान पहुंचा है.
बलूचिस्तान हमेशा से रहा है अशांत
पाकिस्तान का बलूचिस्तान इलाका हमेशा से अशांत रहा है. बलूच पाकिस्तान से आजादी चाहते हैं. BLA पहले भी पाकिस्तानी सुरक्षाबलों पर कई हमले कर चुका है. अपने बयान में बीएलए ने कहा कि उसने स्नाइपर, ग्रेनेड हमले और पाकिस्तानी सेना के द्वारा निर्मित कई इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर लगातार हमले कर रहा है.
ये भी पढ़ें- दिल्ली में पीएम मोदी ने सीआर पार्क में मां दुर्गा के किए दर्शन, काली बाड़ी मंदिर में भी की पूजा-अर्चना
सैन्य ड्रोन मारने का दावा
BLA ने अपने बयान में कहा है कि जामुरान के तनक क्षेत्र में उसके एक स्नाइपर ने पाकिस्तानी सेना के एक जवान को मार गिराया था. वहीं एक अन्य ऑपरेशन में एक सैन्य ड्रोन को भी गिरा दिया था.
गौरतलब है कि अमेरिका के द्वारा बलूच लिबरेशन आर्मी को आतंकी संगठन घोषित किये जाने के बाद से बीएलए ने हाल के महीनों में पाकिस्तानी सेना के खिलाफ अपने ऑपरेशन तेज कर दिया है. वह लगातार पाकिस्तानी सेना के चौकियों और काफिलों को निशाना बना रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


