Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

इजरायल से बढ़ते तनाव के मद्देनजर ब्राजील के राष्ट्रपति ने राजदूत को बुलाया वापस

ब्राजील की कार्रवाई के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और राजनियक संबंधों में कड़वाहट सामने आई है.

lula da silva news

ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा

गाजा में चल रही इजरायल और हमास के बीच की जंग अभी थमते हुए नहीं दिख रही है. दोनों देशों के बीच का तनाव दुनिया के दूसरे मुल्कों में भी महसूस किया जा सकता है. वही अब ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने गाजा में युद्ध को लेकर अपने देश और इजराइल के बीच महीनों से जारी तनाव के बाद आज बुधवार को अपने राजदूत को वापस बुला लिया. ब्राजील के आधिकारिक राजपत्र में इस कदम की जानकारी दी गई है.

इजरायल के हमलों की लूला कर चुके हैं निंदा

इजराइल की तरफ से तत्काल कोई जवाब नहीं आया. लूला कई बार गाजा में इजरायल के आक्रमण की आलोचना कर चुके हैं. इस साल की शुरुआत में उन्होंने गाजा युद्ध की तुलना यहूदियों के नरसंहार से की थी. इजराइल के विदेश मंत्री इजराइल काट्स ने ब्राजील के राजदूत को यरूशलम में स्थित राष्ट्रीय होलोकॉस्ट संग्रहालय में बुलाकर सार्वजनिक रूप से नाराजगी जाहिर की थी.इसके बाद लूला ने ब्राजील के राजदूत फ्रेडरिको मेयेर को वापस बुला लिया था.

दोनों देशों के बीच बढ़ा तनाव

ब्राजील की कार्रवाई के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और राजनियक संबंधों में कड़वाहट सामने आई है. इजराइल में ब्राजील का दूतावास है, लेकिन राजदूत का पद खाली हो गया है. मामले से अवगत ब्राजील विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार ब्राजील ने काट्स के कदम के जवाब में और इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए अपने राजदूत को वापस बुलाया है कि उस घटनाक्रम के बाद से कोई सकारात्मक बदलाव नहीं हुआ है. मेयेर का जिनेवा तबादला कर दिया गया है और वह संयुक्त राष्ट्र में ब्राजील के स्थायी मिशन में शामिल होंगे.

इसे भी पढ़ें: Rafale Fighter Jets: इंडियन एयरफोर्स के बाद अब नेवी को मुहैया कराए जाएंगे राफेल लड़ाकू विमान, सौदे की वार्ता जल्द



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital