Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Canada: खालिस्तानियों ने एक बार फिर हिंदुओं के मंदिर पर बोला हमला, लक्ष्मी नारायण मंदिर में की तोड़फोड़, दरवाजे पर लगाई निज्जर की फोटो

Hardeep Singh Nijjar: जानकारी के मुताबिक, खालिस्तानी चरमपंथियों ने लक्ष्मी नारायण मंदिर में तोड़फोड़ की है. यह ब्रिटिश कोलंबिया के सबसे बड़े और सबसे पुराने हिंदू मंदिरों में से एक है.

खालिस्तानियों ने हिंदू मंदिर के बाहर लगाया पोस्टर

Canada Hindu Temple Attack: कनाडा में एक बार फिर हिंदुओं के मंदिर को  निशाना बनाया गया है. यहां ब्रिटिश कोलंबिया में एक हिंदू मंदिर में शनिवार आधी रात को तोड़फोड़ की गई और मंदिर के मुख्य दरवाजे पर खालिस्तान जनमत संग्रह के पोस्टर चिपका दिए गए. पोस्टर में लिखा हुआ खा कि, “कनाडा 18 जून को हुई हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत की भूमिका की जांच कर रहा है. इसके साथ ही खालिस्तानी उग्रवादियों ने दरवाजे पर निज्जर की फोटो भी लगाई थी.

हरदीप सिंह निज्जर कनाडा के सरे में गुरु नानक सिख गुरुद्वारा साहिब के प्रमुख थे. 18 जून की शाम को गुरुद्वारे के परिसर में दो अज्ञात लोगों ने उनकी हत्या कर दी थी. वह अलगाववादी संगठन खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) का प्रमुख था.

लक्ष्मी नारायण मंदिर में की तोड़फोड़

जानकारी के मुताबिक, खालिस्तानी चरमपंथियों ने लक्ष्मी नारायण मंदिर में तोड़फोड़ की है. यह ब्रिटिश कोलंबिया के सबसे बड़े और सबसे पुराने हिंदू मंदिरों में से एक है. इस साल कनाडा में मंदिर में तोड़फोड़ की यह तीसरी घटना है. इससे पहले 31 जनवरी को कनाडा के ब्रैम्पटन में एक प्रमुख हिंदू मंदिर में भारत विरोधी ताकतों ने तोड़फोड़ की थी. इस घटना के बाद से भारतीय समुदाय में आक्रोश फैल गया था. इसके बाद ब्रैम्पटन के मेयर पैट्रिक ब्राउन ने मंदिर की दीवारों पर भारत के प्रति नफरत भरे संदेश लिखने की घटना की निंदा की थी.

यह भी पढ़ें- PM मोदी और राहुल गांधी में कौन ज्यादा लोकप्रिय ? BJP-कांग्रेस में शुरू हुई नयी जंग, सोशल मीडिया के आंकड़ों में सामने आया सच!

हिंदुओं के मंदिरों पर हमला की घटनी यहीं नहीं रुकी. इसके बाद अप्रैल के महीने में कनाडा के ओंटारियो में एक और हिंदू मंदिर में भारत विरोधी खालिस्तानी उपद्रवियों ने तोड़फोड़ की गई थी. विंडसर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जारी किया है जिसमें दो संदिग्ध हिंदू मंदिर की दीवारों पर स्प्रे पेंटिंग करते दिख रहे थे.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital