Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Viral Video | ऐसा क्या हुआ कि कनाडाई मकान मालिक ने भारतीय को घर से निकाला बाहर, सामान भी फेंक दिया!

सोशल मीडिया पर एक कनाडाई मकान मालिक द्वारा एक भारतीय किराएदार का सामान फेंकने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. 15 सेकेंड के इस वीडियो में किराएदार बिना शर्ट के असहाय नजर आ रहा है.

सोशल मीडिया पर एक कनाडाई मकान मालिक द्वारा एक भारतीय किराएदार का सामान फेंकने और उसके घर से बाहर निकालने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. 15 सेकेंड के इस वीडियो में किराएदार बिना शर्ट के असहाय नजर आ रहा है, जबकि मकान मालिक उसके सामान को बाहर निकालता हुआ दिखाई दे रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर 4 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस मामले ने कनाडा में किराएदारों के अधिकारों और उचित निष्कासन प्रक्रियाओं के बारे में सवाल खड़े कर दिए हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jist (@jist.news)

मीडिया में आई खबरों के अनुसार, कनाडाई मकान मालिक ने कथित तौर पर ऐसा भारतीय किराएदार द्वारा कमरा खाली करने से मना करने के कारण किया. यह घटना ब्रैम्पटन, ओंटारियो में हुई. सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया.

खबरों के अनुसार, ​भारतीय किराएदार का कहना है कि उसे घर खाली करने का कोई नोटिस मकान मालिक की ओर से नहीं मिला था. वीडियो में मकान मालिक उसके सामान को सड़क पर फेंकता नजर आ रहा है और किराएदार अपनी आपत्ति जताते हुए दिख रहा है. इस घटना ने कनाडा ने किराएदारों के अधिकार और कमरे से निकाले जाने की उचित प्रक्रिया पर नई बहस छेड़ दी है.

कई सोशल मीडिया यूजर्स के अनुसार, वीडियो को इस तरह से प्रस्तुत किया गया है कि यह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है कि वास्तव में क्या हुआ होगा. एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, निश्चित रूप से ब्रैम्पटन में नहीं है, ओंटारियो में मकान मालिक के लिए किराएदार को बेदखल करना वास्तव में कठिन है. किराएदार मकान मालिक को अदालत में ले जा सकता है और मूल रूप से मामला सुलझने तक किराए से मुक्त रह सकता है, जिसमें महीनों लग सकता है.

यह भी पढ़ें- Nigeria Boat Accident में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 42

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital