Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

‘चीनी ड्रैगन और भारतीय हाथी के सामंजस्यपूर्ण नृत्य’ की प्रतीक्षा में चीन: चीनी विदेश मंत्रालय

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि चीन और भारत के बीच दो हजार से अधिक साल के आदान-प्रदान के इतिहास में मैत्रीपूर्ण आवाजाही और पारस्परिक सीख है, जिसने विश्व सभ्यता और मानव प्रगति के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है.

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने 17 मार्च को हुई नियमित प्रेस वार्ता में चीन-भारत संबंध पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया कथन पर संबंधित सवाल के जवाब में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में चीन भारत संबंधों पर सकारात्मक रूख व्यक्त किया. चीन इसकी प्रशंसा करता है और ठोस कदमों के साथ चीनी ड्रैगन और भारतीय हाथी के बीच एक सामंजस्यपूर्ण नृत्य की प्रतीक्षा करता है.

प्रवक्ता ने कहा कि पिछले अक्टूबर में राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ कजान में सफलतापूर्वक भेंटवार्ता की, जिसने चीन भारत संबंधों के सुधार व विकास के लिए रणनीतिक मार्गदर्शन दिया. फिलहाल दोनों पक्षों ने संजीदगी से दोनों देशों के नेताओं की अहम समानताएं लागू कर विभिन्न स्तरों के आदान-प्रदान और व्यावहारिक सहयोग को मजबूत किया और सिलसिलेवार उपलब्धियां हासिल कीं.

भारत-चीन का संबंध 2000 साल से अधिक पूराना

प्रवक्ता ने कहा कि चीन और भारत के बीच दो हजार से अधिक साल के आदान-प्रदान के इतिहास में मैत्रीपूर्ण आवाजाही और पारस्परिक सीख है, जिसने विश्व सभ्यता और मानव प्रगति के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है. दो सबसे बड़े विकासशील देशों के नाते वर्तमान में दोनों देशों का समान कार्य अपने-अपने देश के विकास व पुनरुत्थान में संलग्न रहना है. दोनों पक्षों को पारस्परिक समझ, समर्थन करना और एक दूसरे की सफलता में मदद करनी चाहिए.

यह दोनों देशों की 280 करोड़ से अधिक जनता के मूल हितों से मेल खाता है, क्षेत्रीय देशों की समान प्रतीक्षा में है, वैश्विक दक्षिण की मजबूती की ऐतिहासिक धारा के अनुरूप और विश्व शांति, स्थिरता, विकास व समृद्धि के लिए लाभदायक है. प्रवक्ता ने बल दिया कि चीन भारत के साथ समान कोशिश कर इस साल राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर चीन-भारत संबंध स्वस्थ व स्थिर पटरी पर आगे बढ़ाने को तैयार है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital