Asim Munir Donald Trump: पाकिस्तान की राजनीति और सेना में इन दिनों एक बड़ा भूचाल आया हुआ है. फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और पीएम शहबाज शरीफ पर आरोप है कि उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के परिवार के साथ मिलकर पाकिस्तान की जमीन और खनिज संसाधनों की खुली लूट का प्लान तैयार किया है.
जो खबरे सामन आ रही है उसकी माने तो ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनगर लाहौर पहंचे हैं और वहां उन्होंने रियल एस्टेट और तेल कारोबार का दफ्तर खोल लिया है.
पाकिस्तान को 12 हिस्सों में बांटने की योजना
बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के चार सूबों पंजाब, सिंध, बलुचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा को 12 हिस्सों में बांटने की तैयारी की गई है. इस बंटवारे पीछे मकसद है किहर हिस्से में मौजूद तेल और रेयर अर्थ मेटल्स को आसानी से निकाला जा सके जिसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बेचा जा सके.
इस डील में पाकिस्तान की सेना को भी बड़ा हिस्सा मिलने वाला है. कुछ विशेषज्ञों ने अनुमान लगाया है कि आने वाले पांच सालों में पाकिस्तानी सेना को करीब तीन लाख करोड़ रुपये की कमाई हो सकती है.
ट्रंप परिवार और पाकिस्तान के बीच समझौता
सूत्रों की माने तो ट्रंप परिवार की कंपनी वर्ल्ड लिबर्टी फाइनेंशियल ने पाकिस्तान में क्रिप्टों और खनिज कारोबार के लिए एक बड़ा समझौता किया है जिसमें केवल ट्रंप परिवार की हिस्सेदारी 60 प्रतिशत है.
पाकिस्तान में विरोध की लहर
अब इस डील को लेकर पाकिस्तान के अंदर ही विरोध की लहर उठने लगी है. विरोध उठने के पीछे भी कारण है. क्योंकि इसम डील में सेना शामिल है और राजनीतिक लोग चुप हैं. जिसके बाद सवाल खड़े हो रहे हैं. आसिम मुनीर और शहबाज शरीफ की इस तिकड़ी पर आरोप है कि उन्होंने पाकिस्तान की जनता से गद्दारी की है और विदेशी ताकतों के हाथों मुल्क को बेचने की तैयारी कर ली है.
सवाल ये है कि क्या पाकिस्तान की जनता इस सौदेबाज़ी को चुपचाप देखती रहेगी या फिर कोई बड़ा जन आंदोलन खड़ा होगा?
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





