Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पाकिस्तान के OTT प्लेटफॉर्म Vidly TV पर डिजिटल स्ट्राइक, फैला रहा था नफरत

VIDLY TV: वरिष्ठ सलाहकार कंचन गुप्ता ने ट्वीट कर कहा कि पूरी तरह झूठी वेब सीरीज ‘‘सेवक’’ का मूल्यांकन करने के बाद पाकिस्तान आधारित विडली टीवी के खिलाफ कार्रवाई की गई.

VIDLY TV

VIDLY TV पर डिजिटल स्ट्राइक

Pakistan’s OTT Platform Banned: भारत सरकार ने एक्शन लेते हुए पाकिस्तान के OTT प्लेटफॉर्म Vidly TV पर डिजिटल स्ट्राइक की है. IT Act 2021 के तहत केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय (Ministry of Information & Broadcasting) ने पाकिस्तान के OTT प्लेटफॉर्म Vidly TV की वेबसाइट, दो मोबाइल एप्लिकेशन, चार सोशल मीडिया अकाउंट और एक स्मार्ट टीवी ऐप को हटाने का आदेश जारी किया हैं. भारत सरकार देश विरोधी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है. भारत सरकार ने यह कार्रवाई पाकिस्तानी OTT प्लेटफॉर्म पर हाल ही में रिलीज हुई सेवक: द कन्फेशंस (Sevak: The Confessions) वेब सीरीज के आधार पर की है. केंद्र सरकार ने कहा कि वेब सीरीज भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा और अखंडता को नुकसान पहुंचा सकती है.

OTT प्लेटफॉर्म ने ‘सेवक: द कन्फेशंस’ नाम की वेब सीरीज रिलीज की थी. केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने पाकिस्तानी वेब सीरीज को राष्ट्रीय सुरक्षा और अखंडता के लिए खतरा पाया. इस वेब सीरीज को भारत के सिख समुदाय के बीच असंतोष, अलगाववाद और मोहभंग को बढ़ावा देते हुए पाया गया है. भारत सरकार के अनुसार संप्रभुता के साथ-साथ विदेशी राज्यों के साथ भारत के संबंधों के लिए खतरा पैदा करने वाला पाया गया है.

देश के खिलाफ दुष्प्रचार कर रही थी सीरीज

आपको बता दें कि पाकिस्तानी वेब-सीरीज के अब तक तीन एपिसोड आ चुके हैं. सरकार को संदेह था कि सीरीज पाकिस्तानी सूचना संचालन तंत्र द्वारा स्पान्सर थी. सीरीज का पहला एपिसोड 26 नवंबर को 2008 में मुंबई पर हुए आतंकी हमलों की बरसी यानी 26 नवंबर 2022 को रिलीज हुआ था. वरिष्ठ सलाहकार कंचन गुप्ता ने ट्वीट कर कहा कि पूरी तरह झूठी वेब सीरीज ‘‘सेवक’’ का मूल्यांकन करने के बाद पाकिस्तान आधारित विडली टीवी के खिलाफ कार्रवाई की गई.

ये भी पढ़ें: Tawang Face off: जब तक मोदी सरकार है, भारत की एक इंच जमीन कोई हड़प नहीं सकता, तवांग झड़प पर बोले गृह मंत्री अमित शाह

क्यों हुई वेब सीरीज पर डिजिटन स्ट्राइक

इस पाकिस्तानी वेब सीरीज में संवेदनशील ऐतिहासिक घटनाओं और राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर भारत विरोधी चित्रण को दर्शाया गया, जिसमें अयोध्या में बाबरी मस्जिद का विध्वंस, ऑपरेशन ब्लू स्टार और उसके परिणाम, ग्राहम स्टेन्स नामक एक ईसाई मिशनरी की हत्या और मालेगांव विस्फोट समेत समझौता एक्सप्रेस विस्फोट जैसी घटनाओं पर जोर देने की कोशिश की जा रही थी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital