Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

सर्जियो गोर होंगे भारत में अमेरिका के नए राजदूत, डोनाल्ड ट्रंप के माने जाते हैं विश्वासपात्र

Sergio Gor India Ambassador: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सर्जियो गोर को भारत में अमेरिका का नया राष्ट्रपति नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि, आशा है कि गोर भारत में अमेरिकी एजेंडा को पूरा करने में मदद करेंगे.

Sergio Gor India Ambassador

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सर्जियो गोर को भारत में अमेरिका का राजदूत नियुक्त किया है. उन्हें भारत के साथ-साथ दक्षिण एवं मध्य एशिया का विशेष अमेरिकी राजदूत का भी कार्यभार सौंपा गया है. इसकी सूचना डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट कर दी.

फिलहाल गोर व्हाइट हाउस के प्रेसिडेंशियल पर्सनेल ऑफिस के डायरेक्टर हैं. इन्हें डोनाल्ड ट्रंप का विश्वासपात्र भी माना जाता है. अमेरिकी सीनेट से इसकी मंजूरी मिलने के बाद गोर भारत में अमेरिका के नए स्थायी राजदूत बन जाएंगे. सर्जियो गोर भारत में अमेरिका के 26वें राजदूत होंगे.

ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने की घोषणा

डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर अपने पोस्ट में कहा, मुझे यह घोषणा करने में खुशी हो रही है कि मैं सर्जियो गोर को भारत में अमेरिका का अगला राजदूत और दक्षिण एवं मध्य एशियाई मामलों के लिए विशेष दूत नियुक्त कर रहा हूं.

मेक अमेरिका ग्रेट अगेन का लक्ष्य

डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा,

विश्व के सबसे ज्यादा आबादी वाले देश में यह जरूरी हो जाता है कि मेरे पास एसा व्यक्ति हो जो मेरे एजेंडे को पूरी तरह से लागू कर सके. हमें मेक अमेरिका ग्रेट अगेन के लक्ष्य की ओर ले जाए. आशा है कि सर्जियो गोर अमेरिका के लिए एक शानदार राजदूत साबित होंगे.

भारत के लिए चुनौती साबित हो सकते हैं गोर

पिछले कुछ समय से भारत और अमेरिका के रिश्तों में तल्खी देखने को मिल रही है. खास तौर से जब से डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर कुल 50% टैरिफ लगाने की घोषणा की है, तब से भारत और अमेरिका के रिश्तों में वो गर्माहट नहीं रही, जो पहले दिखती थी. सर्जियो गोर को डोनाल्ड ट्रंप का सबसे विश्वासपात्र कहा जाता है. इसलिए सर्जियो गोर भारत में ट्रंप के एजेंडे को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं. गोर ‘अमेरिका फर्स्ट’ नीति के बेहद समर्थक हैं.

ये भी पढ़ें- ट्रंप को मिर्ची लगने वाली है! पहले जापान, फिर चीन जाएंगे पीएम मोदी; क्या है दौरे का मकसद?

सर्जियो गोर ने ट्रंप का जताया आभार

ट्रंप के द्वारा भारत का राजदूत नियुक्त किये जाने पर सर्जियो गोर ने एक्स पर एक पोस्ट कर उनका आभार जताया.

उन्होंने कहा, मैं राष्ट्रपति ट्रंप का बहुत आभारी हूं कि उन्होंने मुझे भारत में अमेरिका का नया राजदूत नियुक्त किया है. इस अविश्वसनीय विश्वास और भरोसा के लिए आभार. ट्रंप शासन के महान कार्यों के माध्यम से अमेरिकी लोगों की सेवा करने से ज्यादा गर्व मुझे किसी चीज पर नहीं हो सकता.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital