Donald Trump Impeachment: वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप डर के साये में जी रहे हैं. ट्रंप को महाभियोग का डर सता रहा है.
ट्रंप ने 2026 के मिडटर्म चुनावों से पहले वॉशिंगटन में रिपब्लिकन सांसदों के साथ एक रिट्रीट कार्यक्रम का आयोजन किया. जिसमें उन्होंने कहा कि अगर रिपब्लिकन उम्मीदवार मिडटर्म चुनावों में हारते हैं तो उनकी कुर्सी खतरे में पड़ सकती है. उन्होंने कहा कि मिडटर्म चुनाव में अगर हारे तो उनका इम्पीचमेंट तय है.
ट्रंप को इम्पीचमेंट का सता रहा डर
बता दें कि, राष्ट्रपति चुनाव के दो सालों के बाद अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होते हैं. साल 2024 में अमेरिका की कुर्सी पर बैठे ट्रंप को लेकर यह चुनाव काफी अहम है. जिसको लेकर उनको अब डर बैठ गया है. ट्रंप ने अपने इम्पीचमेंट की आशंका जताते हुए बड़ी राजनीतिक बखेड़ा खड़ा कर दिया है.
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक वॉशिंगटन में रिपब्लिकन सांसदों के साथ एक रिट्रीट कार्यक्रम में ट्रंप ने कहा कि आपको हर हाल में यह चुनाव जीतना ही होगा. अगर नहीं जीते तो मुझे कोई भी वजह ढूंढकर डेमोक्रेट इम्पीच कर देंगे.
कितने पदों पर होंगे चुनाव?
अमेरिका में मिडटर्म चुनाव राष्ट्रपति के 4 सालों के कार्यकाल के बीच यानी 2 साल के बाद कराये जाते हैं. इन चुनावों में हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स और सिनेट दोनों का चुनाव किया जाता है. हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स का कार्यकाल 2 सालों का होता है. इसलिए इसमें सभी 435 सीटों पर चुनाव होते हैं.
अमेरिका में सीनेट के 100 सीट होते हैं. सीनेट सदस्यों का कार्यकाल 6 सालों का होता है. हर दो सालों में एक तिहाई सीनेट सदस्य का कार्यकाल खत्म हो जाता है. जिसकी वजह से हर दो साल में सीनेट के 33 से 34 सीटों पर चुनाव होते हैं.
अगर रिपब्लिकन पार्टी नवंबर में होने वाले मिडटर्म चुनाव में हार भी जाती है तो भी डोनाल्ड ट्रंप को तुरंत नहीं हटाया जा सकता, लेकिन सत्ता पर रिपब्लिकन पार्टी की पकड़ कमजोर पड़ जाएगी. कांग्रेस में डेमोक्रेट्स का नियंत्रण बढ़ जाएगा. अगर डेमोक्रेट्स चाहेंगे तो ट्रंप के खिलाफ इम्पीचमेंट की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं, क्योंकि उनके पास ऐसा करने का अधिकार होगा.
ये भी पढ़ें- ‘मीट कारोबारी हैं संगीत सोम’, अतुल प्रधान ने उठाए पत्नी की भूमिका पर सवाल; मुस्लिम पार्टनर पर UP में सियासी भूचाल
डेमोक्रेट्स कर रहे कार्रवाई की मांग
बता दें कि, वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद डेमोक्रेट्स लगातार ट्रंप के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. डेमोक्रेट्स सांसदों और नेताओं के द्वारा ट्रंप के खिलाफ इम्पीचमेंट की लगातार मांग की जा रही है.
न्यूयॉर्क के डेमोक्रेट सांसद डैन गोल्डमैन ने कहा है कि ट्रंप ने मादुरो के खिलाफ वहीं तरीका अपनाया है जो मादुरो अपने विरोधियों के खिलाफ अपनाते रहे हैं. यह कदम ना सिर्फ अमेरिकी संविधान का उल्लंघन करता है, बल्कि अमेरिकी लोकतंत्र को कमजोर भी करता है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



