Urdu Conclave 2026

पीएम मोदी मुझसे नाराज, क्योंकि…’, भारत और प्रधानमंत्री को लेकर ट्रंप का अहम बयान, टैरिफ पर क्या बोले?

India US Relations: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि पीएम मोदी उनसे खुश नहीं हैं क्योंकि भारत रूस से तेल खरीद रहा है. ट्रंप ने बैठक, रक्षा सहयोग और अपाचे हेलिकॉप्टरों के ऑर्डर का जिक्र किया.

India US Relations: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और पीएम मोदी को लेकर अहम टिप्पणी की है. ट्रंप ने कहा कि उनके और पीएम मोदी के बीच संबंध अच्छे हैं लेकिन फिलहाल पीएम मोदी उनसे नाराज हैं. इसकी वजह भारत द्वारा रूस से तेल की खरीद बताई गई है जिसके चलते भारत को ऊंचे टैरिफ का सामना करना पड़ रहा है.

बैठक और रक्षा सहयोग

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बैठक का हवाला देते हुए कहा कि पीएम मोदी ने उनसे मुलाकात के लिए खुद समय मांगा था. ट्रंप ने आगे रक्षा सहयोग पर चर्चा करते हुए बताया कि भारत लंबे समय से अपाचे हेलिकॉप्टरों का इंतजार कर रहा था. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भारत ने अब 68 अपाचे हेलिकॉप्टरों का ऑर्डर दिया है.

मोदी को खुश करना जरूरी- ट्रंप

बातचीत के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि पीएम मोदी बेहद अच्छे इंसान हैं और एक अच्छे नेता हैं. ट्रंप ने यह भी जोड़ा कि मोदी जानते हैं कि फिलहाल वह उनसे खुश नहीं हैं और उन्हें खुश करना जरूरी है. साथ ही ट्रंप ने चेतावनी दी कि अमेरिका चाहे तो भारत पर बहुत जल्दी और बड़े पैमाने पर टैरिफ बढ़ा सकता है.

टैरिफ पर टैरिफ

पिछले साल ट्रंप ने भारत पर 25 फीसदी रेसिप्रोकल टैरिफ लगाया था. इसके अलावा रूस से तेल खरीदने पर 25 फीसदी का अतिरिक्त पेनल्टी टैरिफ भी लगाया गया. इस तरह कुछ श्रेणियों में शुल्क 50 फीसदी तक पहुंच गया. भारत ने उस समय साफ किया था कि वह अपने राष्ट्रीय हित और ऊर्जा सुरक्षा को ध्यान में रखकर फैसले करता है. उस समय भारत ने स्पष्ट किया था कि उसके फैसले राष्ट्रीय हित और ऊर्जा सुरक्षा को ध्यान में रखकर ही लिए जाते हैं.

फोन कॉल और बातचीत

हाल ही में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर बातचीत हुई. इस चर्चा में दोनों नेताओं ने टैरिफ से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद व्यापारिक संबंधों और सहयोग को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई. उसी दिन भारत और अमेरिका के वार्ताकारों ने टैरिफ विवाद को सुलझाने के लिए नई दौर की बातचीत की शुरुआत भी की.

ये भी पढ़ें-अमेरिका ने रूस-चीन को दी चुनौती, भारत को वेनेजुएला से क्रूड ऑयल का मौका

चावल पर क्या बोले ट्रंप?

फोन कॉल से कुछ दिन पहले डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चावल को लेकर कड़ा बयान दिया था. उन्होंने सवाल किया कि भारत को ऐसा करने की अनुमति क्यों दी जा रही है और कहा कि टैरिफ लगाना दो मिनट में समस्या का हल निकाल देता है. फिलहाल वार्ता ठप पड़ी हुई है. अमेरिका चाहता है कि भारत अपने बाजार को अमेरिकी किसानों के लिए खोले, जबकि भारत का रुख साफ है कि वह अपने किसानों और घरेलू कृषि हितों की अनदेखी नहीं कर सकता.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read