Donald Trump India Warning: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को नई दिल्ली को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अगर भारत ‘रूसी तेल मुद्दे’ पर अमेरिका की मदद नहीं करता है तो भारतीय इंपोर्ट पर मौजूदा टैरिफ को और बढ़ाया जा सकता है. एजेंसियों के मुताबिक ट्रंप ने यह बात एक सार्वजनिक संबोधन के दौरान कही.
मोदी पर टिप्पणी
भारत के रूस से तेल आयात को लेकर ट्रंप ने कहा, “वे असल में मुझे खुश करना चाहते थे. पीएम मोदी बहुत अच्छे आदमी हैं, एक अच्छे इंसान हैं. उन्हें पता था कि मैं खुश नहीं था. मुझे खुश करना जरूरी था. हम उन पर बहुत जल्दी टैरिफ बढ़ा सकते हैं.” ट्रंप लंबे समय से भारत के रूस के साथ तेल व्यापार का विरोध करते रहे हैं. अगस्त 2025 में भारत पर टैरिफ दोगुना करके 50 प्रतिशत करने के पीछे भी यही वजह बताई गई थी.
कुछ दिनों पहले ट्रंप का बयान
इन बयानों से रूस और भारत के ऊर्जा संबंधों को लेकर तनाव फिर से बढ़ गया है. यह बयान उस दावे के कुछ महीने बाद आया है जिसमें ट्रंप ने कहा था कि पीएम मोदी ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि भारत रूस से तेल खरीदना बंद कर देगा. नई दिल्ली ने इस दावे को नकारते हुए साफ कहा कि ट्रंप और मोदी के बीच ऐसी कोई बातचीत नहीं हुई थी.
रूस सबसे बड़ा सप्लायर
रूस भारत को तेल सप्लाई करने वाला सबसे बड़ा देश है. ट्रंप प्रशासन के कई अधिकारियों ने पहले आरोप लगाया था कि रूस इस व्यापार से होने वाली कमाई का इस्तेमाल यूक्रेन युद्ध को बढ़ावा देने के लिए कर रहा है. साथ ही भारत पर भी आरोप लगाया गया कि वह इस तेल को दोबारा बेचकर अरबों का मुनाफा कमा रहा है.
ये भी पढ़ें-“मादुरो से भी बुरा अंजाम भुगतना पड़ सकता है”… ट्रंप का रोड्रिगेज को चेतावनी भरा संदेश
पुतिन पर दबाव की रणनीति
भारत पर भारी टैरिफ लगाने की धमकी दरअसल रूस के राष्ट्रपति पुतिन पर दबाव डालने की एक रणनीति है. ट्रंप प्रशासन इसे आर्थिक दबाव के जरिए रूस को कमजोर करने की चाल के रूप में देख रहा है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


