Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

कड़वाहट भूल ममदानी के घर पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, कभी बताया था ‘कम्युनिस्ट’

Trump Mamdani Meeting: जिस जोहरान ममदानी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चुनावी दौर में लगातार बुरा-भला बोलते रहे, सोमवार को उसी ममदानी के घर ट्रंप खुद पहुंचे. ट्रंप ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ममदानी एक महान मेयर साबित होंगे. उन्होंने कहा कि वह न्यूयॉर्क और देश के लिए अच्छा चाहते हैं.

donald-trump-zohran-mamdani-meeting-gracie-mansion-new-york-mayor

कड़वाहट भूल ममदानी के घर पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप (इमेज-https://x.com/yasarullah)

Trump Mamdani Meeting: जिस जोहरान ममदानी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चुनावी दौर में लगातार बुरा-भला बोलते रहे, सोमवार को उसी ममदानी के घर ट्रंप खुद पहुंचे. न्यूयॉर्क के ग्रेसी मेंशन में दोनों नेताओं की करीब एक घंटे तक मुलाकात हुई. इस दौरान ट्रंप ने ममदानी को लेकर ऐसा बयान दे दिया, जिसने सबको चौंका दिया. बता दें कि, जोहरान ममदानी न्यूयॉर्क के मेयर हैं.

मुलाकात के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ममदानी एक महान मेयर साबित होंगे. उन्होंने कहा कि वह न्यूयॉर्क और देश के लिए अच्छा चाहते हैं और ममदानी में एक महान मेयर बनने की क्षमता है.

ममदानी पर हमलावर रहे हैं ट्रंप

ट्रंप ने कहा,

मैं चाहता हूं कि वह एक महान मेयर बनें और उनमें निश्चित रूप से काफी क्षमता है.

खास बात यह है कि यही ट्रंप चुनाव के दौरान ममदानी की नीतियों और विचारधारा पर लगातार हमलावर रहे. ट्रंप ने उन्हें कम्युनिस्ट कहकर निशाना बनाया था और उनके मेयर बनने पर न्यूयॉर्क को लेकर गंभीर चेतावनियां भी दी थीं.

पहली बार न्यूयॉर्क में आमने-सामने

ग्रेसी मेंशन की यह मुलाकात इसलिए भी खास थी क्योंकि यह न्यूयॉर्क में ट्रंप और ममदानी की पहली आमने-सामने बैठक थी. इससे पहले दोनों की दो मुलाकातें व्हाइट हाउस में हो चुकी थीं. इस बार ट्रंप न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के कार्यक्रमों के लिए पहुंचे थे और इसी दौरान ममदानी से मिलने ग्रेसी मेंशन गए.

बैठक में न्यूयॉर्क की महंगाई, आवास और शहर में नए घरों के निर्माण जैसे मुद्दों पर बातचीत हुई. दोनों ने क्वींस के सनीसाइड यार्ड्स में बड़े आवास प्रोजेक्ट पर भी चर्चा की.

बदला-बदला दिखा ट्रंप का अंदाज

मुलाकात से पहले ट्रंप ने ग्रेसी मेंशन को सोशल मीडिया पोस्ट में अपनी पसंदीदा जगहों में से एक बताया था. प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी वह ममदानी के साथ काफी सहज नजर आए. ट्रंप ने ग्रेसी मेंशन से जुड़े अपने पुराने अनुभवों को याद किया और कहा कि वह इस जगह को कई सालों से जानते हैं.

दोनों की तस्वीरें और वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर भी चर्चा शुरू हो गई. ट्रंप के ‘मेगा’ (मेक अमेरिका ग्रेट अगेन) कैंपेन को सपोर्ट करने वाले कुछ यूजर्स ममदानी के हावभाव और बॉडी लैंग्वेज को लेकर सपोर्टिव दिखे.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान में पेट्रोल का दाम 1000 रुपए लीटर तक… पेट्रोलियम मंत्री बोले- अभी 389 रुपए लीटर बिक रहा, ईरान जंग के बाद 50% महंगा हुआ

ट्रंप और ममदानी के बीच राजनीतिक मतभेद अब भी कायम हैं. ममदानी डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट हैं. जबकि ट्रंप ने उनकी विचारधारा और नीतियों की पहले कई बार आलोचना की है. इसके बावजूद दोनों नेता न्यूयॉर्क के हित से जुड़े मुद्दों पर साथ काम करने की बात कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital