Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

ट्रंप के सामने ही आपस में लड़ गए एलन मस्क और विदेश मंत्री मार्को रुबियो, जानें किस बात को लेकर शुरू हुई बहस

बैठक के दौरान मस्क ने रुबियो पर आरोप लगाया कि वह अब तक किसी भी कर्मचारी को हटाने में नाकाम रहे हैं और कटौती के प्रयासों का विरोध कर रहे हैं.

Elon Musk And marco Rubio

एलन मस्क और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो.

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और व्हाइट हाउस के सलाहकार एलॉन मस्क के बीच गुरुवार को एक बैठक के दौरान तीखी बहस हो गई. जब दोनों के बीच नोंकझोक हो रही थी, तब मीटिंग में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मौजूद थे. यह विवाद स्टेट डिपार्टमेंट में कर्मचारियों की छंटनी को लेकर हुआ. न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप ने मस्क को सरकारी कर्मचारियों की संख्या में बड़ी कटौती करने की जिम्मेदारी दी थी.

क्यों हुई नोंकझोक?

बैठक के दौरान मस्क ने रुबियो पर आरोप लगाया कि वह अब तक किसी भी कर्मचारी को हटाने में नाकाम रहे हैं और कटौती के प्रयासों का विरोध कर रहे हैं. रुबियो ने जवाब में कहा कि 1500 स्टेट डिपार्टमेंट कर्मचारियों ने अर्ली रिटायरमेंट पैकेज के तहत इस्तीफा दिया था. इसके बाद उन्होंने मजाक में पूछा कि क्या मस्क चाहते हैं कि उन्हें फिर से काम पर रखा जाए ताकि वह उन्हें फिर से निकाल सकें.

क्यों हुई बैठक?

यह बैठक व्हाइट हाउस के अधिकारियों की शिकायतों के बाद आयोजित की गई थी. कई रिपब्लिकन सांसदों ने मस्क के कर्मचारियों की छंटनी के तरीकों पर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद यह बैठक हुई थी.

यह भी पढ़ें- Tariff War: रियायत के बाद हमने भी अमेरिकी सामानों पर जवाबी टैरिफ को फिलहाल किया स्थगित: कनाडा

ट्रंप ने विवाद को नकारा

लेकिन, शुक्रवार को ओवल ऑफिस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट को खारिज कर दिया. जब एक पत्रकार ने इस मुद्दे पर सवाल पूछा, तो ट्रंप ने कहा कि बैठक में कोई झगड़ा नहीं हुआ था. उन्होंने यह भी कहा कि मस्क और रुबियो दोनों अच्छे काम कर रहे हैं. ट्रंप ने यह भी कहा कि रुबियो विदेश मंत्री के रूप में बहुत अच्छा काम कर रहे हैं और मस्क एक शानदार व्यक्ति हैं जिन्होंने महत्वपूर्ण काम किया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital