Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

जापान के पूर्व रक्षा मंत्री शिगेरू इशिबा होंगे देश के अगले PM, साने ताकाइची को चुनाव में दी करारी शिकस्त

इशिबा ने एलडीपी मुख्यालय में समर्थकों को संबोधित करते हुए पार्टी के भीतर एकता का आह्वान किया. उन्होंने घोषणा की, “मैं जापान को एक सुरक्षित देश बनाने के लिए खुद को समर्पित करूंगा.”

Shigeru Ishiba

शिगेरू इशिबा होंगे जापान के अगले पीएम.

जापान के पूर्व रक्षा मंत्री शिगेरू इशिबा देश के अगले प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं. उनकी आधिकारिक संसदीय नियुक्ति मंगलवार को होनी है. उन्होंने शुक्रवार को सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के अध्यक्ष पद के चुनाव में जीत हासिल की.

इशिबा ने साने ताकाइची को हराया

67 वर्षीय इशिबा ने अध्यक्ष पद चुनाव में 215 वोटों के साथ आर्थिक सुरक्षा मंत्री साने ताकाइची को हराया, जिन्हें 194 वोट मिले. वे प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा की जगह लेंगे. किशिदा ने सत्तारूढ़ पार्टी को हिला देने वाले ‘स्लश फंड’ घोटाले के बाद पद छोड़ने का फैसला किया था.

एलडीपी नेतृत्व के लिए इशिबा की यह पांचवीं दावेदारी थी. पिछले कुछ वर्षों उनकी छिव रक्षा, कृषि की गहरी जानकारी रखने वाले अनुभवी नीति विशेषज्ञ के रूप में बनी है. इशिबा ने एलडीपी मुख्यालय में समर्थकों को संबोधित करते हुए पार्टी के भीतर एकता का आह्वान किया. उन्होंने घोषणा की, “मैं जापान को एक सुरक्षित देश बनाने के लिए खुद को समर्पित करूंगा.”

इशिबा के सामने बड़ी चुनौतियां

अब सबका ध्यान प्रतिनिधि सभा को भंग करने और आम चुनाव की तारीखों की घोषणा पर टिका है. इशिबा के सामने तत्काल कुछ बड़ी चुनौतियां हैं. इनमें एलडीपी में जनता का भरोसा बहाल करना शामिल है, जिसकी छवि को ‘स्लश फंड’ घोटाले की वजह से गहरा धक्का पहुंचा है. चीन, उत्तर कोरिया और रूस से बढ़ती सुरक्षा चिंताओं के साथ अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी उनके नेतृत्व का परीक्षण होगा.

यह भी पढ़ें- बेरूत पर इजरायली हमले में मारा गया हिजबुल्लाह कमांडर, इजरायल का दावा

कुछ दिन पहले ही मुख्य विपक्षी दल कांस्टीट्यूशनल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ जापान (सीडीपीजे) के अध्यक्ष पद का भी चुनाव हुआ. विपक्षी पार्टी ने पूर्व प्रधानमंत्री योशीहिको नोडा को अपना नया नेता चुना है. सीडीपीजे संभावित आम चुनाव में अधिक सीटें हासिल करने की कोशिशों को तेज कर रही है. यह लंबे समय से प्रभावी एलडीपी को गंभीर चुनौती देना चाहती है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital