Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

हादसा: इंग्लिश चैनल पार करने की कोशिश में चार प्रवासियों की मौत, फ्रांस के इंटिरियर मिनिस्टर ब्रूनो रिटेलो ने कहा- त्रासदी भयावह

English Channel: एएफपी के अनुसार, जनवरी से अब तक कम से कम 46 अवैध प्रवासियों ने यूनाइटेड किंगडम पहुंचने के लिए चैनल को पार करने की कोशिश में अपनी जान गंवा दी है.

death
Dipesh Thakur Edited by Dipesh Thakur

English Channel: इंग्लिश चैनल अवैध रूप से पार करने की कोशिश में दो वर्षीय बच्चे सहित चार प्रवासियों की मौत हो गई है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, फ्रांस के इंटिरियर मिनिस्टर ब्रूनो रिटेलो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया. पोस्ट में उन्होंने लिखा, यह घटना एक “भयावह त्रासदी है. हम सभी को इसके प्रति जागरूक होना चाहिए.”

पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा, “इंग्लिश चैनल पार करने की कोशिश में कई लोग मारे गए. एक बच्चा भी इसमें शामिल है. यह एक भयानक त्रासदी है, जिससे हम सभी को अवगत होना चाहिए. मानव तस्करों के हाथ इन लोगों के खून से सने हैं और हमारी सरकार इन माफियाओं के खिलाफ लड़ाई तेज करेगी, जो मौत के इन क्रॉसिंग का आयोजन करके अमीर बन रहे हैं.”

2024 में सबसे ज्यादा मौत

एएफपी के अनुसार, जनवरी से अब तक कम से कम 46 अवैध प्रवासियों ने यूनाइटेड किंगडम पहुंचने के लिए चैनल को पार करने की कोशिश में अपनी जान गंवा दी है. शनिवार को हुई घटना में मारे गए लोग इसमें शामिल नहीं हैं. पिछले छह वर्षों में क्रॉस-चैनल माइग्रेशन के बढ़ते मामलों के बीच साल 2024 में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं.

सितंबर तक की ब्रिटिश सरकार की आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक इस साल ब्रिटेन की तरफ से अकेले 25,000 से अधिक प्रवासी छोटी-सी नावों के जरिए पहुंच चुके हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest