Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

अंतरिक्ष में आप भी कर सकते हैं Space Walk, जानें, कितना लगता है खर्च, कौन सी कंपनी कराती है यात्रा

जिन दो लोगों ने इसी महीने 12 सितंबर को स्पेसवॉक किया था, उसमें से एक अरबपति और दूसरा स्पेसएक्स में इंजीनियर है.

Space Walk

स्पेस वॉक का तेजी से बढ़ रहा ट्रेंड.

अंतरिक्ष में छिपे रहस्यों से पर्दा उठाने के लिए यूं तो दुनिया के तमाम देश अपने वैज्ञानिकों को भेजते रहते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ कंपनियां ऐसी भी हैं जो आम आगरिकों को अंतरिक्ष की यात्रा पर ले जाती हैं. हाल ही में दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स पोलैरिस डॉन मिशन के तहत दो लोगों को अंतरिक्ष की सैर कराने के लिए लेकर कई थी. जहां पर इन दोनों लोगों ने स्पेसवॉक किया.

इन लोगों ने किया स्पेसवॉक

हालांकि स्पेसवॉक अंतरिक्ष की यात्रा करना सबके बस की बात नहीं है, क्योंकि ये काफी महंगी यात्रा होती है. जिन दो लोगों ने इसी महीने 12 सितंबर को स्पेसवॉक किया था, उसमें से एक अरबपति और दूसरा स्पेसएक्स में इंजीनियर है. इन दोनों लोगों ने ड्रैगन कैप्सूल से बाहर निकलकर 737 किलोमीटर ऊपर से धरती को हाय-हेलो किया.

इन दोनों का नाम जारेड आइसैकमैन और सारा गिलिस है. जारेड इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट कंपनी फोर डॉट इन के संस्थापक है. जारेड ने ही इस पूरे मिशन की खर्च उठाया है.

कितना आता है खर्च?

आपको बता दें कि स्पेसवॉक के लिए करीब 460 करोड़ रुपे खर्च करने पड़ते हैं. ये यात्रा इतनी महंगी इस वजह से है क्योंकि इसमें कई चीजें शामिल होती हैं. स्पेस शूट तैयार करने से लेकर जाने वाले यात्री की ट्रेनिंग और शारीरिक क्षमता को विकसित कराया जाता है. स्पेसवॉक वही लोग कर सकते हैं, जिनका चयन नासा या फिर स्पेस कंपनी करती है.

यह भी पढ़ें- “भारत की उल्लास योजना शुरू करे पाकिस्तान”, PAK ने मांगा कर्ज तो एशियाई विकास बैंक ने दी ये सलाह

रॉकेट की मदद से भेजे जाते हैं स्पेसक्राफ्ट

नासा या फिर स्पेसएक्स के स्पेसक्राफ्ट में बैठकर अंतरिक्ष ले जाया जाता है. रॉकेट की मदद से स्पेसक्राफ्ट को अंतरिक्ष में थोड़ा जाता है. जिसके बाद एस्ट्रोनॉट अंतरिक्ष यान से बाहर निकलकर Space Walk करते हैं. हालांकि इस दौरान वे तार से बंधे रहते हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital