Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

कनाडा की अर्थव्यवस्था US Tariffs से प्रभावित होती है, तो उसे अमेरिका का राज्य बन जाना चाहिए: ट्रंप

ट्रंप ने मजाक में कहा था कि यदि कनाडा (Canada) की अर्थव्यवस्था अमेरिकी टैरिफ (US Tariffs) से बुरी तरह प्रभावित होती है, तो कनाडा को अमेरिका (America) का 51वां राज्य बन जाना चाहिए.

Trudeau and Trump

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) के बीच फ्लोरिडा के मार-ए-लागो रिसॉर्ट में हुई एक बैठक के दौरान कुछ दिलचस्प घटनाएं सामने आईं. एक रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने मजाक में कहा था कि यदि कनाडा (Canada) की अर्थव्यवस्था अमेरिकी टैरिफ (US Tariffs) से बुरी तरह प्रभावित होती है, तो कनाडा को अमेरिका (America) का 51वां राज्य बन जाना चाहिए. इतना ही नहीं, ट्रंप ने सुझाव दिया कि जस्टिन ट्रूडो उस ‘राज्य’ के गवर्नर हो सकते हैं.

इस कथन को लेकर चर्चा तेज है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि यह टिप्पणी केवल हल्के-फुल्के मजाक में की गई थी या इसका कोई अन्य संकेत था. ट्रूडो ने इस टिप्पणी पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी.

ट्रूडो और ट्रंप के बीच हुई द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा

डोनाल्ड ट्रंप और जस्टिन ट्रूडो  की बैठक में व्यापार, सीमा सुरक्षा, ड्रग्स तस्करी और अन्य द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा हुई. हालांकि, कनाडा पर प्रस्तावित नए अमेरिकी टैरिफ को लेकर कोई ठोस जानकारी साझा नहीं की गई. यह मुद्दा दोनों देशों के संबंधों में तनाव का कारण बन सकता है. डोनाल्ड ट्रंप ने बैठक के बाद सोशल मीडिया पर इसे “उत्पादक” बताया. उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने कई अहम मुद्दों पर विचार किया और दोनों देशों को इन विषयों पर साथ मिलकर काम करना होगा.

मीटिंग में दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारी हुए शामिल

इस मुलाकात को आने वाले समय में अमेरिका और कनाडा के संबंधों की दिशा तय करने वाला माना जा रहा है. हालांकि, इस बैठक से मतभेदों को हल करने को लेकर कोई ठोस संकेत नहीं मिले हैं. दोनों नेताओं के बीच का संवाद आगे क्या मोड़ लेगा, यह देखने वाली बात होगी.

द न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच हुई डिनर मीटिंग में कनाडा के वरिष्ठ अधिकारी और ट्रंप के करीबी सहयोगी शामिल थे. उनमें से प्रमुख थे ट्रंप द्वारा इंटिरियर सेक्रेटरी के लिए नॉमिनेटेड नॉर्थ डकोटा के गवर्नर डग बर्गम,  कॉमर्श सेक्रेटरी के लिए उनकी पसंद हावर्ड लुटनिक और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के लिए उनकी पसंद माइक वाल्ट्ज.

ये भी पढ़ें- क्या अमेरिका में भी परिवारवाद हावी है? डोनाल्ड ट्रंप ने अब अपने समधी को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital